नई दिल्ली

‘जो बोओगे वहीं काटोगे’, हरीश रावत के बागी तेवर पर कैप्टन अमरिंदर सिंह की प्रतिक्रिया

उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उन पर तंज कसते हुए कहा कि जो बोओगे वही तो काटोगे।
2 min read
Dec 22, 2021
amarinder singh taunt on harish rawat over his tweet on renunciation
amarinder singh taunt on harish rawat over his tweet on renunciation

नई दिल्ली। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने गांधी परिवार के खिलाफ बागी तेवर दिखाते हुए कई सवाल उठाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने राजनीति से सन्यास लेने के ख्याल का भी जिक्र किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि कभी-कभी मन के एक कोने में आवाज उठती है कि अब बहुत हो गया, अब विश्राम करने के समय है। वहीं हरीश रावत के कांग्रेस के प्रति इस रवैये पर बीजेपी नेता कांग्रेस पर तंज कस रहे हैं। बीजेपी नेताओं का कहना है कि हरीश रावत उत्तराखंड के कैप्टन बनेंगे। वहीं अब इस मुद्दे पर पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी तंज किया है।

उन्होंने कहा कि जो बोओगे वही तो काटोगे। दरअसल, कैप्टन अमरिंदर सिंह से हरीश रावत के रवैये पर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि आप जो बोओगे वहीं काटोगे। आपके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं, अगर कोई हैं तो।

बता दें कि पंजाब पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस ट्वीट में हरीश रावत को टैग भी किया है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने हरीश रावत को पंजाब कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया था। इसके चलते करीब दो महीने पहले हरीश रावत पंजाब में आंतरिक कलह को शांत करने के लिए आए थे। इस दौरान उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू, कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत पंजाब के कई नेताओं से मुलाकात की थी।

कैप्टन ने किया हरीश रावत पर तंज

वहीं हरीश रावत की तमाम कोशिशों के बाद भी पंजाब में कलह अब तक खत्म नहीं हुई है। कैप्टन ने सीएम पद के साथ ही कांग्रेस का साथ भी छोड़ दिया है। नवजोत सिंह सिद्धू अभी भी पार्टी को आए दिन धमकी देते रहते हैं। ऐसे में हरीश रावत का कांग्रेस पर सवाल उठाना काफी अहम हो जाता है। इसी पर कैप्टन ने हरीश रावत पर तंज किया है।

सोशल मीडिया पर कही ये बात

गौरतलब है कि आज हरीश रावत ने लगातार कई ट्वीट किए। इसमें उन्होंने पार्टी के प्रति अपनी शिकायतों का जिक्र किया, यहां तक की उन्होंने राजनीति से सन्यास लेने तक की बात कह दी। हरीश रावत के इस बयान पर पार्टी के कुछ नेताओं का कहना है कि पूर्व सीएम विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे से खुश नजर नहीं आ रहे हैं। दरअसल, वो चाहते हैं कि पार्टी उन्हें सीएम चेहरा घोषित करे, ऐसा न होने पर वो नाराज हैं।

Published on:
22 Dec 2021 11:13 pm
Also Read
View All
अभद्र टिप्पणी करने वाली लड़की के समर्थन में उतरे अरविंद केजरीवाल, बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की कायराना हरकत

‘चाकू नहीं था, साधुओं के अपमान पर सवाल किया तो समर्थकों ने पीटा’; पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वाले हैप्पी शर्मा का खुलासा

‘सिर कलम करने की धमकी, फिर भी दिए सिर्फ 4 पुलिसकर्मी’, पप्पू यादव के वकील का दिल्ली पुलिस पर आरोप

‘जय भीम’ का नारा सिर्फ दलितों के लिए नहीं’, अभिजीत दीपके ने कहा- बाबासाहेब अंबेडकर केवल दलित के नेता नहीं हैं

Pappu Yadav: पप्पू यादव के करीबी बोले- चप्पल के बाद चाकू से हमले की कोशिश, दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप