नई दिल्ली

‘बुलडोजर नहीं…एनकाउंटर हो’, मृतक के भाई ने की पुलिस से मांग, हाथ लगा आठवां नाबालिग आरोपी

Uttam Nagar crime news: दिल्ली के उत्तम नगर में हुए हिंसा के मामले में पुलिस सक्रिय है और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। एमसीडी ने आरोपी के तीन मंजिला मकान को ध्वस्त किया, लेकिन मृतक के भाई ने एनकाउंटर जैसी कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

2 min read

Uttam Nagar crime news: देश की राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर में हुई हिंसा के मामले में पुलिस पूरी तरह से सक्रिय है और आरोपी की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी की है, जिसमें आठवां एक नाबालिग आरोपी हिरासत में लिया गया है। वहीं, रविवार को दिल्ली एमसीडी ने एक आरोपी के तीन मंजिला मकान को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के बीच मृतक तरुण के भाई ने कहा कि वे इस कदम से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना था कि ऐसे अपराधियों का एनकाउंटर होना चाहिए, क्योंकि इन्होंने मेरे भाई की हत्या की है और इन्हें भी उसी तरह का अंजाम भुगतना होगा। उन्होंने अधिकारियों से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग दोहराई।

आरोपी में से एक के तीन मंजिला मकान को दिल्ली नगर निगम ने बुलडोजर से ध्वस्त किया, और सोशल मीडिया पर इसका 21 सेकंड का वीडियो तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मकान को पहले हथौड़े से एक-एक ईंट तोड़कर कमजोर किया गया, इसके बाद पूरे घर को बुलडोजर से गिराया गया। वहीं, एमसीडी की इस कार्रवाई को भाजपा ने सराहा है। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली पुलिस और एमसीडी द्वारा हिंसा में शामिल परिवार के अवैध रूप से बने मकान को तोड़ा जाना सही कदम है और इससे अन्य असामाजिक तत्वों को भी चेतावनी मिलेगी।

अब तक आठ गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। कुशल पाल सिंह ने बताया कि बालिग आरोपियों की पहचान उमरदीन, जमाउद्दीन, मुस्ताक, कमरुद्दीन, मुजफ्फर और ताहिर के रूप में हुई है। ये सभी हस्तसाल जेजे कॉलोनी के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि कुछ आरोपियों के बीच पारिवारिक संबंध भी हैं-उमरदीन, जमाउद्दीन और कमरुद्दीन सगे भाई हैं, जबकि मुजफ्फर और उमरदीन पिता-पुत्र हैं। इस मामले में पुलिस ने पॉक्सो और एससी/एसटी एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पूरी तरह से जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

Delhi: होली हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार ने अपनाया योगी मॉडल न्याय!

Published on:
08 Mar 2026 06:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर