नई दिल्ली

Anupama: सौतन और बेटे ने मिलकर किया डांस, लोगों ने कमेंट्स में कर दिया बुरा हाल

छोटे पर्दे पर आने वाले शो 'अनुपमा' को दर्शकों का बेहद प्यार मिल रहा है। इस शो में मेन लीड के साथ-साथ मौजूद अन्य कलाकारों को फैंस का जमकर प्यार मिल रहा है।

less than 1 minute read
,,

छोटे पर्दे पर आने वाले शो 'अनुपमा' को दर्शकों का बेहद प्यार मिल रहा है। इस शो में मेन लीड के साथ-साथ मौजूद अन्य कलाकारों को फैंस का जमकर प्यार मिल रहा है। ये सभी एक्टर्स बहुत कम समय में दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं।

सिर्फ टीवी शो ही नहीं बल्कि अनुपमा, समर और काव्या सभी अपने सोशल मीडिया पर क्यूट और मजेदार पोस्ट से भी लोगों का मनोरंजन करते हैं। अब समर उर्फ पारस एक बार फिर अपने लेटेस्ट पोस्ट से लोगों का दिल जीत रहे हैं।

शुक्रवार को पारस कलनावत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें मदालसा शर्मा के साथ रोमांस करते देखा जा सकता है। वीडियो में पारस को 'टिप टिप बरसा पानी' के साथ लिप-सिंक करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में वह मदालसा को इंप्रेस करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि मदलसा, पारस की सक्रीन पर सौतेली मां है। अब दोनों का ये वीडियो दिल जीत रहा है। पारस की पोस्ट का कमेंट सेक्शन मजेदार टिप्पणियों से भरा हुआ है। एक यूजर ने कहा, बाप के बाद बेटा भी गया।

इसी बीच शो की बात करें तो अनुपमा शाह परिवार से अलग हो चुकी है और इंडिपेंडेंट लाइफ जी रही है।

Published on:
13 Nov 2021 12:25 pm
Also Read
View All