मामले की गंभीरता को देखते हुए JNU के मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने वसंत कुंज नॉर्थ थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75, 75(1)(i), 75(1)(iv) और 79 के तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, मई महीने में यूनिवर्सिटी की कम से कम 11 छात्राओं ने अकोइजम के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायतें दी थी। आरोपों के अनुसार, सांसद ने बैठकों या कार्यक्रमों के नाम पर छात्राओं को अपने आधिकारिक आवास पर बुलाया और उनके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। छात्राओं ने कक्षा के दौरान भी अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगाया है।