नई दिल्ली

भारतीय सेना में रहकर ISI के लिए कर रहा था जासूसी, पंजाब पुलिस ने दबोचा

पंजाब पुलिस ने आज एक ISI एजेंट को गिरफ्तार किया है, जो भारतीय सेना में रहकर आतंकियों के लिए भारत की जासूसी कर रहा था। भारतीय सेना को आरोपी की गिरफ्तारी की खबर दे दी गई है।
2 min read
• •
Updated: 23 Oct 2021, 11:47 PM IST
army man contact with isi, punjab police arrested
army man contact with isi, punjab police arrested

नई दिल्ली। भारत में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और आतंकियों के मंसूबों को नाकाम करने के दिशा में आज पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। दरअसल, पंजाब पुलिस ने एक ऐसी शख्स को गिरफ्तार किया है, जो भारतीय सेना में रहकर आतंकी संगठन ISI के लिए काम करता था। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ पंजाब पुलिस ने जासूसी नेटवर्क के भंडाफोड़ का दावा भी किया।

आईएसआई एजेंटों के संपर्क में था जवान
पुलिस के मुताबिक राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ अमृतसर ने गुजरात निवासी जवान कुणाल कुमार बारिया को गिरफ्तार किया है। बारिया वर्तमान में फिरोजपुर कैंट में तैनात था। पंजाब पुलिस का दावा है कि कुणाल कई अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स के जरिए पाकिस्तान स्थित आईएसआई के कई एजेंटों के संपर्क में था।

पुलिस का आरोप है कि कुणाल आईटी सेल में अपनी तैनाती का फायदा उठाता था और कथित तौर पर पाकिस्तान स्थित अपने आकाओं को सेना के बारे में अत्यंत संवेदनशील और गोपनीय जानकारी साझा कर रहा था। पुलिस की पूछताछ में कुणाल ने स्वीकार किया है कि इस काम के लिए उसे पैसे दिए गए थे।

सेना को दी गई गिरफ्तारी की जानकारी
कुणाल के मोबाइल से भी कई गोपनीय दस्तावेज बरामद हुए हैं। इसके चलते आरोपी के खिलाफ सरकारी गोपनीय अधिनियम एवं भारतीय दंड संहित की विभिन्न धाराओं के अधीन उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही कुणाल की गिरफ्तारी के संबंध में सेना के अधिकारियों को भी जानकारी दे दी गई है।

2020 से था आतंकियों के संपर्क में

बताया गया कि आरोपी जवान साल 2020 में फेसबुक के माध्यम से पाकिस्तानी की खुफिया अधिकारी सिदरा खान के संपर्क में आया था। इसके बाद कुणाल अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स जैसे व्हाट्सएप और अन्य निजी मैसेजिंग और कॉलिंग ऐप के माध्यम से आतंकियों से संवाद करना शुरू कर दिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी पीआईओ के साथ मोबाइल के जरिए भी संपर्क करता था।

Published on:
Also Read
View All
सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेस ने क्यों याद दिलाया RSS पर लगा प्रतिबंध? पवन खेड़ा ने दिलाई 1948 की याद

राहुल गांधी को याद आईं दादी इंदिरा गांधी, बचपन की उस सीख को याद कर भावुक हुए; लिखा- ‘क्या खूबसूरत तोहफा दिया था’

‘धारा 370 हटी, नक्सलवाद खत्म हुआ, लेकिन नशामुक्त भारत सबसे बड़ी उपलब्धि होगी’, एकता दिवस पर बोले अमित शाह, 2029 का रखा लक्ष्य

‘सी यू देयर’: CJP के बाद AISA की नेहा बोरा ने दिया समर्थन, 1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन का बड़ा प्रदर्शन

जामिया में 10 नवंबर से होंगी ऑफलाइन क्लास, नया नोटिस जारी, छात्रसंघ चुनाव का रास्ता कल ही हो गया था साफ