दरअसल, 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की हत्या कर दी गई थी। इसके कुछ दिन बाद, 4 फरवरी 1948 को तत्कालीन केंद्र सरकार ने RSS पर प्रतिबंध लगा दिया। उस समय सरदार पटेल देश के गृह मंत्री थे। सरकार ने संगठन की गतिविधियों को देश की सुरक्षा और शांति के लिए खतरा बताते हुए यह कदम उठाया था।