19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जन्म- 31 अक्टूबर, 1875मृत्यु- 15 दिसंबर, 1950पद- भारत के प्रथम गृहमंत्रीराजनीतिक दल- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस<strong>विवरण</strong>- भारत की आजादी के बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल देश के पहले गृहमंत्री और उप-प्रधानमंत्री बने। बारडोली सत्याग्रह का नेतृत्व कर रहे पटेल को सत्याग्रह की सफलता पर वहां की महिलाओं ने सरदार की उपाधि प्रदान की। सरदार पटेल ने देश की 565 रियासतों को मिलाने में अहम भूमिका निभाई जिस वजह से इन्हें लौह पुरुष कहा गया। <strong>क्या है स्टैच्यू ऑफ यूनिटी?</strong>स्टैच्यू ऑफ यूनिटी 182 मीटर (597 फीट) ऊंचा गुजरात सरकार द्वारा प्रस्तावित भारत के प्रथम उप प्रधानमन्त्री तथा प्रथम गृहमन्त्री सरदार पटेल का स्मारक है। गुजरात के मुख्यमन्त्री रहते हुए नरेन्द्र मोदी ने 31 अक्टूबर 2013 को सरदार पटेल के जन्मदिवस के मौके पर इस विशालकाय मूर्ति के निर्माण का शिलान्यास किया था। यह स्मारक सरदार सरोवर बांध से 3.2 किमी की दूरी पर साधू बेट नामक स्थान पर है जो कि नर्मदा नदी पर एक टापू है। यह स्थान गुजरात के भरूच के निकट नर्मदा जिले में है।





Latest Hindi News