24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेमी विवाह से नाराज भाई, पिता व ताऊ ने गवाह की कर दी थी हत्या, अब छह को आजीवन कारावास

सीकर एडीजे-1 सत्यप्रकाश सोनी ने 7 साल पुराने लव मैरिज प्रकरण में सुनाई सजा - अभियुक्तों ने प्रेमी के मामा को आर्य समाज में गवाही देने पर अपहरण कर पीट-पीट कर अधमरा कर दिया था

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Yadvendra Singh Rathore

image

Yadvendra Singh Rathore

Mar 24, 2026

जेसी मिल्स मामला: लिक्विडेटर का अनुचित आचरण माफ, अब अंतिम सुनवाई होगी, टालमटोल नहीं चलेगा

जेसी मिल्स मामला: लिक्विडेटर का अनुचित आचरण माफ, अब अंतिम सुनवाई होगी, टालमटोल नहीं चलेगा

सीकर. सीकर एडीजे-1 सत्यप्रकाश सोनी ने 7 साल पुराने लव मैरिज प्रकरण में प्रेमी के मामा हरलाल जाट की खंभे से बांधकर पीट-पीटकर हत्या करने वाले 6 अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उक्त प्रकरण में लव मैरिज करने वाली चंद्रकला के भाई बिहारीलाल जाट, पिता रामदयाल जाट, ताऊ रिछपाल ढाका, सुखदेवाराम और बालूरामताऊ व हत्या करने के घटनाक्रम का वीडियो बनाने वाले अभियुक्त नेमीचंद को सजा सुनाई है।

खंभे से बांधकर की थी मारपीट

राज्य सरकार के अपर लोक अभियोजक एडवोकेट रामावतार शर्मा ने बताया कि मृतक हरलाल जाट के भांजे सुरजीत ने सांवलोदा पुराेहितान निवासी चंद्रकला से आर्य समाज में शादी की थी। मैरिज सर्टिफिकेट पर गवाह की जगह मृतक हरलाल ने हस्ताक्षर किए थे। ऐसे में युवती चंद्रकला का परिवार हरलाल से रंजिश रखने लगा था। 30 अक्टूबर 2019 को हरलाल जाट को फोन कर मिलने की बात कहरक चंद्रकला के भाई बिहारीलाल ने पिता रामदयाल जाट, ताऊ रिछपाल, सुखदेवाराम और बालूराम जाट ने मिलकर प्रेमी सुरजीत के मामा हरलाल का अपहरण कर कार में डाल अपने घर ले गए थे। हरलाल को खंभे से बांधकर मारपीट की। नेमीचंद निवासी खातीवास मारपीट के घटनाक्रम का वीडियो बना रहा था। एक पड़ोसी ने चंद्रकला के पति सुरजीत को फोन कर वारदात की जानकारी दी। सुरजीत ने सीकर सदर पुलिस को फोन कर मौके पर बुलाया। पुलिस की मदद से घायल हरलाल को सीकर के एसके अस्पताल में एडमिट करवाया, जहां से डॉक्टर्स ने जयपुर रैफर कर दिया था। यहां इलाज के दौरान हरलाल की मौत हो गई थी।

दोगुनी उम्र के व्यक्ति से करना चाहते थे शादी-

अभियुक्त पिता रामदयाल जाट की बेटी चंद्रकला ने कोर्ट में अपने बयान दिए कि 24 जून 2019 को उसके भाई बिहारीलाल की शादी के बदले में उसकी शादी दोगुनी उम्र के युवक से तय कर दी गई थी। इससे नाराज चंद्रकला ने सुरजीत के साथ उसके मामा हरलाल जाट की मौजूदगी में आर्य समाज में शादी कर ली थी। मामा हरलाल ने भांजे सुरजीत की आर्य समाज से शादी करवाई थी। शादी से चंद्रकला का भाई, पिता व ताऊ सहित अन्य परिवारजन इस शादी से सख्त नाराज थे।

प्रेमिका के भाई ने फोन कर धोखे से बुलाया था-

चंद्रकला ने कोर्ट में बताया कि शादी करने से नाराज परिवारजनों ने सुरजीत व सुरजीत के मामा हरलाल को कई बार जान से मारने की धमकी दी थी। 30 अक्टूबर 2019 को हरलाल सीकर मंडी में धान बेचकर वापस लौट रहा था। चंद्रकला के भाई बिहारीलाल ने हरलाल को फोन कर सांवलोदा की तलाई में बात करने के लिए बुलाया था। यहां आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को हत्या की धाराओं में चार्ज किया था।