1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा सरदार पटेल की जयंती पर शाम को शहर में रोड शो

www.patrika.com/banswara-news  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Sanjay Singh

•

Updated: 31 Oct 2018, 8:31 PM IST

बांसवाड़ा पाटीदार पटेल समाज और शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने नारेबाजी करते हुए प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

बांसवाड़ा सरदार पटेल की जयंती पर शाम को शहर में रोड शो

बांसवाड़ा सरदार पटेल की जयंती पर शाम को शहर में रोड शो

सरदार पटेल और इंदिरा गाधी को याद किया


बांसवाड़ा। प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शहर के विभिन्न राजनीतिक दलों और समाजों ने उन्हें श्रद्धा से याद किया ।

इस अवसर पर सुबह 11 बजे कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष चांदमल जैन के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी भवन में दोनों दिवंगत आत्माओं के चित्र पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी। बाद में हुई बैठक में वक्ताओं ने इनके कृतित्व पर विचार व्यक्त किए। पार्टी प्रवक्ता एडवोकेट इमरान खान ने बताया कि इस दौरान पूर्व संसदीय सचिव नानालाल निनामा, पूर्व विधायक रमेश पंड्या, अर्जुनसिंह बामनिया, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नटवर तेली सहित ब्लॉक अध्यक्ष, पार्षद, वरिष्ठ व युवा कांग्रेस जन व सेवा दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दूसरी ओर, भाजपा कार्यालय में लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर विचार गोष्ठी हुई। इस अवसर पर मंत्री धनसिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष योगेश जोशी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष धरवेश देवारा सहित पदाधिकारियों ने सरदार पटेल की जीवनी के बारे में बताया और सीख लेने का आह्वान किया। बाद में जवाहर पुल के पास सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इधर, पाटीदार पटेल समाज और शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने नारेबाजी करते हुए प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

शाम को किया रोड-शो
सरदार पटेल की जयंती पर शाम को शहर में रोड शो हुआ। इसमें राजस्थान पुलिस, एमबीसी, गुजरात पुलिस और एनसीसी केडेट्स, स्काउट गाइड शामिल हुए। पुलिस, बोहरा समाज और विद्या निकेतन के बच्चों के बैंड के साथ जवानों ने गांधी मूर्ति से शुरुआत कर भीतरी शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापसी की। सीईओ जिला परिषद डॉ. भंवरलाल के आतिथ्य में हुए आयोजन में जिला खेल अधिकारी धनेश्वर मईड़ा और सीओ स्काउट दीपेश शर्मा भी शामिल थे।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़