2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा : चोरी की बाइक को बेचने लिए ढूंढ रहे थे ग्राहक, पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार

www.patrika.com/banswara-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Yogesh Kumar Sharma

•

Updated: 31 Oct 2018, 4:03 PM IST

banswara

बांसवाड़ा : चोरी की बाइक को बेचने लिए ढूंढ रहे थे ग्राहक, पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार

बांसवाड़ा. नाकेबंदी के दौरान कलिंंजरा थाना पुलिस ने मंगलवार को दो चोरों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को पुलिस अभिरक्षा में भेजने के आदेश हुए। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो बाइक बरामद की। थाना प्रभारी देवीलाल ने बताया कि 29 अक्टूबर को मुखबीर से सूचना मिली कि गांव सरेड़ी भिलान का लीलवानी निवासी आशीष पुत्र नवीन गरासिया व उसका साथी पिंटू पुत्र मक्सी पटेल के पास चोरी की मोटरसाईकिलें हैं, जिसमें एक पल्सर मोटर साइकिल पर नम्बर प्लेट पर आरजे 03 एसआर 8530 नम्बर अंकित है, जिसको वह बडोदिया की तरफ बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहे हैं। इस पर पुलिसब ने नाकेबंदी कराई तो दोनों आरोपी एक बाइक पर आते हुए दिखाई पड़े।

इस पर पुलिस ने उन्हें रोका और नाम पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम सरेड़ी भीलाान निवासी आशीष पुत्र नवीन गरासिया तथा लीलवानी निवासी पिंटू पुत्र मक्सी बताया। पुलिस ने दोनों से वाहन के कागज मांगे तो दोनों बाइक छोडकऱ भागने लगे। इस पर पुलिस ने दोनों को वहीं दबोच लिया। सख्ती से की गई पूछताछ में आरोपियों ने बाइक अपने दोस्त से खरीदना बताया। पुलिस ने जब उक्त नंबरों के आधार पर पता लगाया तो बाइक तलवाड़ा निवासी मनोज पुत्र मोहनलाल के नाम पंजीकृत होना सामने आया। इस तरह आरोपी की पोल पट्टी खुलकर सामने आ गई। इसके बाद पुलिस ने पिंटू से पूछताछ की तो एक और बाइक उसके घर के पास झाडिय़ों से बरामद हुई, जो उदयपुर के सराड़ा निवासी किसी इमरान की बताई गई है।

बीच राह ऑटो में हुआ प्रसव
घाटोल. ऑटो में जा रही महिला के प्रसव पीड़ा होने पर बीच राह प्रसव कराया गया। जानकारी के अनुसार देवदा निवासी गर्भवती नाती पत्नी मुकेश भील को परिजन ऑटो में घाटोल चिकित्सालय में चिकित्सा जांच कराने जा रहे थे। दोपहर में घाटोल के मीणा समाल संस्थान के समीप प्रसव पीड़ा के बाद नाती ने ऑटो में ही बच्चे को जन्म दे दिया। बाद में जच्चा बच्चा को घाटोल सामुदायिक चिकित्सा केंद्र लाया गया। जहां दोनों सुरक्षित हैं।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़