25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांसवाड़ा जनजाति खेलकूद में लगातार तीसरे साल बांसवाड़ा को जनरल चैम्पियशीप

www.patrika.com/banswara-news  

2 min read
Google source verification
बांसवाड़ा जनजाति खेलकूद में लगातार तीसरे साल बांसवाड़ा को जनरल चैम्पियशीप

बांसवाड़ा जनजाति खेलकूद में लगातार तीसरे साल बांसवाड़ा को जनरल चैम्पियशीप

बांसवाड़ा जनजाति खेलकूद में लगातार तीसरे साल बांसवाड़ा को जनरल चैम्पियशीप

जनजाति खेलकूद में लगातार तीसरे साल बांसवाड़ा को जनरल चैम्पियशीप

रिले दौड़ के साथ राज्यस्तरीय जनजाति ग्रामीण युवा महोत्सव को को विराम


बांसवाड़ा। शहर के जिला खेल स्टेडियम में चल रहे पांचवें जनजाति ग्रामीण युवा महोत्सव के आखिरी दिन बुधवार रिले दौड़ में बालकों ने बांसवाड़ा ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इसके साथ ही यहां तीसरे दिन से छह जिलों के बीच चल रही विभिन्न प्रतिस्पद्धाओं में ओवरऑल बेहतरीन प्रदर्शन पर बांसवाड़ा ने जनरल चैंपियनशीप फिर अपने नाम कर ली।

जिला खेल अधिकारी धनेश्वर मईड़ा ने बताया कि अंतिम मुकाबला एथेलेटिक्स में चार गुना सौ मीटर रिले दौड़ का था, जिसमें बालक वर्ग में बांसवाड़ा टीम प्रथम रही, जबकि प्रतापगढ़ ने दूसरा और डूंगरपुर टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके पहले कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, तीरंदाजी, हैंडबॉल की स्पर्धाओं में भी बेहतर प्रदर्शन से अंक हासिल करने पर चल वैजयंती ट्रॉफी हमेशा के लिए बांसवाड़ा के नाम हो गई। आखिरी दिन बालिका वर्ग में हुई रिले दौड़ में प्रतापगढ़, सिरोही और उदयपुर क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि सीईओ, जिला परिषद डॉ. भंवरलाल और विशिष्ट अतिथि परियोजना अधिकारी टीएडी विजयेश पंड्या, सीओ दीपेश शर्मा थे। अध्यक्षता उपखंड अधिकारी बांसवाड़ा पूजा पार्थ ने की। अतिथियों ने विजेता, उपविजेताओं के साथ तीसरे स्थान पर रहने वाले खिलाडिय़ों को भी पुरस्कृत किया।

प्रतियोगिता में छह जिलों के 1100 छात्र-छात्रा खिलाडिय़ों के साथ खेल अधिकारी मुख्यालय राज्य क्रीड़ा परिषद जयपुर से प्रतिनियुक्त समस्त प्रशिक्षक एवं स्टाफ, निर्णायक व सभी टीम मैनेजर व प्रभारी शामिल रहे।
समापन पर जमकर थिरकी बांसवाड़ा की टीम

समापन समारोह में जहां जनजाति छात्र-छात्राओं ने आकर्षक लोक नृत्य की प्रस्तुतियां दीं, वहीं जनरल चैम्पियनशीप अपने नाम होने पर बांसवाड़ा के छात्र और छात्राओं ने अलग-अलग समूहों में डीजे पर पारंपरिक लोक नृत्य कर जीत का जश्न मनाया। इससे पांडाल में देर तक उल्लास देखते ही बना और बड़ी संख्या में लोग इसका आनंद लेने डटे रहे।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग