7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित राज्य संग्रहालय भोपाल वन विहार अभ्यारण्य के निकट श्यामला हिल्स पर स्थित है। भोपाल स्थित इस राज्य संग्रहालय का उद्घाटन 2 नवम्बर, 2005 को मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया था। इस संग्रहालय में मध्य प्रदेश के इतिहास से सम्बन्धित कई दस्तावेजों और ऐतिहासिक मूल्य की वस्तुओं को सहेज कर रखा गया है। हर दिन यहां पर सैंकड़ों लोग इतिहास से रूबरू होने पहुंचते हैं।   सबसे पहले राज्य संग्रहालय भोपाल की स्थापना वर्ष 1909 में नवाब सुल्तानजहां बेगम ने की थी। पूर्व में किसका नाम एडवर्ड संग्रहालय था। इसके बाद इस संग्रहालय को अजायबघर के जाना जाता था। वर्तमान में यह स्थान केंद्रीय ग्रंथालय भवन के नाम से जाना जाता है। आज़ादी के बाद इस संग्रहालय को बाणगंगा स्थित इसके पुराने भवन में स्थापित किया गया।   राज्य संग्रहालय भोपाल अपने वर्तमान स्वरूप में 2 नवंबर 2005 को स्थापित हुआ। इस भव्य भवन में अलग अलग विषयों पर बनीं 17 विथिकाएं हैं। थीम दीर्घाप्रागेतिहासिक जीवाश्म दीर्घाउत्खनित सामग्री दीर्घाधातु प्रतिमा दीर्घाअभिलेख दीर्घाप्रतिमा दीर्घारॉयल कलेक्शन तथा टेक्सटाइल दीर्घासाथी स्वतंत्रता संग्राम दीर्घाडाक टिकट ऑटोग्राफ दीर्घापांडुलिपि दीर्घालघु रंग चित्र दीर्घामुद्रा दीर्घाअस्त्र-शस्त्र दीर्घाबाघ गुफा मध्यकालीन दस्तावेज दीर्घादुर्लभ वाद्य यंत्र दीर्घा है। यहां पर ईसा पूर्व की द्वितीय शताब्दी से लेकर 13 वी शताब्दी तक की कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं। राज्य संग्रहालय, भोपाल घूमने का समय प्रातः 10.30 बजे से सायः 5.30 बजे तक होता है। महीने के प्रत्येक सोमवार एवं शासकीय अवकाश के दिन संग्रहालय बन्द रहता है।