नई दिल्ली

दिल्ली में कूड़े के पहाड़ पर घमासान: अरविंद केजरीवाल ने वीडियो शेयर कर सरकार को घेरा, कहा- ‘देश की हो रही बेइज्जती’

Arvind Kejriwal Delhi Video: दिल्ली में कूड़े और गंदगी की समस्या पर अरविंद केजरीवाल ने वीडियो शेयर कर दिल्ली सरकार और निगम पर निशाना साधा है। उन्होंने अस्पताल के बाहर लगे कूड़े के ढेर को देश के लिए शर्मनाक बताया है।

2 min read
अरविंद केजरीवाल ने वीडियो शेयर कर सरकार को घेरा

AAP vs BJP Delhi: देश की राजधानी में बढ़ती गंदगी और चरमराई सफाई व्यवस्था को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। दरअसल, आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की सड़कों पर फैले कूड़े का एक वीडियो साझा करते हुए मौजूदा सरकार और नगर निगम पर तीखा हमला बोला है।

ये भी पढ़ें

‘जज की बहन को सब पता था’, अमन के सुसाइड से पहले घर में हुआ था झगड़ा, पिता ने पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

अस्पताल के बाहर गंदगी देख भड़के पूर्व मुख्यमंत्री

अरविंद केजरीवाल ने अम्बेडकर नगर विधानसभा क्षेत्र का एक वीडियो शेयर किया, जिसे मूल रूप से पार्टी विधायक डॉ. अजय दत्त ने साझा किया था। इस वीडियो में अम्बेडकर नगर अस्पताल के ठीक बाहर कूड़े का विशाल ढेर दिखाई दे रहा है। केजरीवाल ने सवाल उठाया कि क्या देश की राजधानी ऐसी होनी चाहिए? उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि जब विदेशी मेहमान दिल्ली आकर ऐसी बदहाली देखते होंगे, तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की कितनी बेइज्जती होती होगी। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि महज एक साल के भीतर दिल्ली का बुरा हाल कर दिया गया है।

'बीमारियां बांट रहा है अस्पताल का कूड़ा'

आपको बता दें कि वीडियो में विधायक डॉ. अजय दत्त ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच अस्पताल के बाहर फैली गंदगी से भयानक बदबू आ रही है, जिससे वहां खड़ा होना भी दूभर है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि लोग अस्पताल में इलाज कराने आते हैं, लेकिन गंदगी के कारण वहां से नई बीमारियां लेकर घर जा रहे हैं। विधायक ने भाजपा पर निशाना साधते हुए पूछा कि 'मल्टी इंजन' सरकार होने के बावजूद क्या वे दिल्ली का कूड़ा तक नहीं उठा सकते?

भाजपा के 'विजय रथ' पर भी केजरीवाल का प्रहार

इसके साथ ही गंदगी के मुद्दे के साथ-साथ अरविंद केजरीवाल ने राजनीतिक मोर्चे पर भी भारतीय जनात पार्टी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का 'विजय रथ' पंजाब में आकर रुकेगा। उन्होंने केंद्र सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने और केंद्रीय जांच एजेंसियों (ED-CBI) के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष की सरकारों को धन-बल और खरीद-फरोख्त के जरिए गिराने की कोशिश की जाती है। केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री मोदी के लिए 'आखिरी चुनाव' साबित होंगे।

Also Read
View All