नई दिल्ली

World Cup 2023: वर्ल्‍ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका, ग्लेन मैक्सवेल चोट के चलते टीम से बाहर

Glenn Maxwell Injury World Cup 2023 : भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्‍ड कप 2023 से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम को तगड़ा झटका लगा है। कंगारू टीम के दिग्गज खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल चोट के चलते टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी एड़ी में चोट है।
2 min read
• •
Updated: 4 Jul 2025, 3:58 PM IST
(फोटो सोर्स: पत्रिका)
(फोटो सोर्स: पत्रिका)

Glenn Maxwell Injury World Cup 2023 : भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्‍ड कप का आगाज 5 अक्टूबर से होगा। लेकिन, इससे ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम को तगड़ा झटका लगा है। कंगारू टीम के दिग्गज खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल चोट के चलते टीम से बाहर हो गए हैं। 30 अगस्‍त से ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 और वनडे सीरीज की शुरुआत होगी, लेकिन मैक्सवेल नहीं खेलेंगे। आईसीसी की मानें तो मैक्सवेल की एड़ी में चोट है। वर्ल्‍ड कप से पहले मैक्सवेल का इंजर्ड होना ऑस्ट्रेलिया की टेंशन बढ़ाने वाला है।

बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर पहुंच चुकी है। जहां दोनों देशों के बीच 5 वनडे और 3 टी20 मैच की सीरीज खेली जानी है। बताया जा रहा है कि डरबन में प्रैक्टिस के दौरान मैक्सवेल चोटिल हो गए हैं। आईसीसी के मुताबिक, मैक्सवेल की एड़ी में चोट है। अब वह स्‍वेदेश लौट रहे हैं। हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि मैक्सवेल की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है।

'मैक्‍सवेल को लेकर नहीं उठाना चाहते जोखिम'

ऑस्ट्रेलिया की टीम के सेलेक्टर टोनी डोडेमेड ने ने बताया कि टीम मैनेजमेंट ग्लेन मैक्सवेल को लेकर किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं उठाना चाहता है। उन्होंने कहा कि अब हम मैक्सवेल की रिकवरी पर अच्‍छे से ध्यान देंगे। उम्मीद है कि मैक्‍सवेल वनडे वर्ल्‍ड कप से पहले भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने उतर सकेंगे।

यह भी पढ़ें : नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स में गोल्‍ड जीतकर रचा इतिहास


मैक्‍सवेल का वनडे करियर

बता दें कि मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के लिए बतौर ऑलराउंडर हमेशा कारगर साबित हुए हैं। ऑस्‍ट्रेलिया के लिए उन्होंने अभी तक 128 वनडे में 3490 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 23 अर्धशतक शामिल हैं। इसके साथ उन्‍होंने 60 विकेट भी अपने नाम किए हैं। अगर वह वर्ल्‍ड कप से पहले फिट नहीं हुए तो यह ऑस्‍ट्रेलिया के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं होगा।

यह भी पढ़ें : एशिया कप में नहीं दिखेगा कोहली का 'जानी दुश्‍मन', टीम से कटा पत्‍ता

Updated on:
4 Jul 2025, 3:58 PM IST
Published on: