5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asia Cup 2023: एशिया कप में नहीं दिखेगा कोहली का ‘जानी दुश्‍मन’, अफगानिस्तान टीम से कटा पत्‍ता

Asia Cup 2023 : एशिया कप 2023 में हिस्‍सा लेने वाले सभी देशों के बाद अब अंत में अफगानिस्तान ने भी अपनी टीम स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। अफगानिस्तान की 17 सदस्यीय टीम से तेज गेंदबाज नवील उल हक का पत्‍ता काट दिया गया है। यानी एशिया कप में कोहली और नवीन का आमना-सामना नहीं होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 28 Aug 2023, 11:05 AM IST

virat-kohli-and-naveen-ul-haq-will-no-face-each-other-in-asia-cup-2023-as-naveen-is-not-in-afghanistan-team-squad.jpg

एशिया कप में नहीं दिखेगा कोहली का 'जानी दुश्‍मन', अफगानिस्तान टीम से कटा पत्‍ता।

Asia Cup 2023 : एशिया कप 2023 का आगाज 30 अगस्‍त से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में हिस्‍सा लेने वाले सभी देशों के बाद अब अंत में अफगानिस्तान ने भी अपनी टीम स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। अफगानिस्तान की 17 सदस्यीय टीम से तेज गेंदबाज नवील उल हक का पत्‍ता काट दिया गया है। यानी एशिया कप में विराट कोहली और नवीन उल हक का आमना-सामना नहीं होगा। इससे पहले आईपीएल 2023 में दोनों के बीच काफी तीखी नोकझोंक हुई थी। यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था। आईपीएल के बाद भी इन दोनों ने सोशल मीडिया के माध्‍यम से एक-दूसरे पर हमला बोला था।


बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के एक मुकाबले में विराट कोहली और नवीन उल हक की भिड़ंत हो गई थी। आईपीएल के 16वें सीजन में नवीन एलएसजी की टीम में थे। एशिया कप में फैंस एक बार फिर दोनों को आमने-सामने देखना चाह रहे थे, लेकिन अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नवीन को स्क्वाड में शामिल ही नहीं किया।

टीम में किए गए कई बड़े बदलाव

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एशिया कप के लिए अपनी टीम स्‍क्‍वाड में कई बड़े बदलाव किए हैं। हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज 3-0 से हारने के बाद बोर्ड को यह कड़ा फैसला लेना पड़ा है। इस टीम में फरीद अहमद, शहीदुल्लाह कमाल, वफादार मोमंद और अजमतुल्लाह उमरजई को जगह नहीं दी गई है। ये चारों खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्‍सा थे।

यह भी पढ़ें : नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स में गोल्‍ड जीतकर रचा इतिहास

एशिया कप के लिए अफगानिस्तान स्क्वाड

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, रियाज हसन, इब्राहिम जादरान, नजीबुल्लाह जादरान, रहमत शाह, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, गुलबदीन नैब, राशिद खान, करीम जनत, अब्दुल रहमान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, शराफुद्दीन अशरफ, सुलिमान सफी और फजलहक फारूकी।

यह भी पढ़ें : नीरज को मोटू कहकर चिढ़ाते थे लोग, जानें कैसे फर्श से अर्श तक पहुंचा 'गोल्डन बॉय'

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल