नई दिल्ली

‘राम मंदिर के चढ़ावे में हुआ करोड़ों का घोटाला’, कांग्रेस ने लोकसभा में उठाया मुद्दा, जांच की मांग की

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर दान मामले में कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव देकर करोड़ों के गबन का आरोप लगाया है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के जज से जांच की मांग की है।
less than 1 minute read
Lok Sabha Adjournment Motion, Ram Mandir Financial Fraud
कांग्रेस महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल | फोटो सोर्स- ANI

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान को लेकर कांग्रेस महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को लोकसभा में संसद की नियमित कार्यवाही रोककर इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। विपक्ष ने आरोप लगाया है कि मंदिर के चढ़ावे और सार्वजनिक दान में बड़े पैमाने पर हेरफेर और वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं। कांग्रेस ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा न्यायाधीश की देखरेख में कराने की मांग की है।

खबर अपडेट हो रही है...

Updated on:
29 Jul 2026 10:19 am
Published on:
29 Jul 2026 10:19 am