नई दिल्ली

‘जो तरुण के साथ हुआ, वही हर हिंदू के साथ…,’ उत्तम नगर होली कांड पर क्यों बोले बाबा बागेश्वर?

Uttam Nagar Holi incident: दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुए हत्याकांड को लेकर कथावाचक बाबा बागेश्वर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने तरुण की मौत का जिक्र करते हुए कहा कि अगर समाज बंटा रहेगा तो भविष्य में हिंदुओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो सकते हैं।

2 min read

Uttam Nagar Holi incident: दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हत्याकांड के मामले को लेकर प्रसिद्ध कथावाचक और अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाले बाबा बागेश्वर ने प्रतिक्रया दी है। उन्होंने तरुण की मौत को याद करते हुए कहा कि 'अगर ऐसा ही होगा तो एक दिन ऐसा आएगा जब कोई भी हिंदू इस देश में सुरक्षित नहीं रहेगा। जो उस बालक का हाल हुआ वही सबका होगा।

आपको बता दें कि बाबा बागेश्वर, यानी की धीरेंद्र शास्त्री, ने यह एकजुट होने का संदेश एनआई से बात करते हुए दिया है। मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि 'तरुण के बारे में जब सुना तो मुझे यही लगा कि उनकी अचानक भीड़ आती है और किसी को भी मारकर चली जाती है। हिंदू बस सहता है और मरता है।' इस दौरान उन्होंने हिंदुओं को एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि यह समाज अलग-अलग जातियों में बटा हुआ है। इसलिए ऐसे परिणाम सामने आ रहे हैं। बाबा बागेश्वर ने लोगों को चेताया और कहा कि अगर आने वाले समय में ऐसा ही होता रहा तो इस देश में एक भी हिंदू सुरक्षित नहीं रहेगा।

ये भी पढ़ें

इच्छामृत्यु की तैयारी शुरू… हरीश राणा को AIIMS ले जाएगी डॉक्टरों की टीम, ऐसे पूरी होगी आखिरी प्रक्रिया

धीरेंद्र शास्त्री मे की अपील

इसके बाद बाबा बागेश्वर ने लोगों से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब सभी हिंदुओं को आपसी मतभेद और जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर एकता दिखानी चाहिए। उनका कहना था कि राष्ट्र और सनातन धर्म के प्रति समर्पण ही समाज को मजबूत बना सकता है। उन्होंने इस घटना का जिक्र करते हुए कहा कि अगर समाज बंटा रहेगा तो कमजोर होता जाएगा और ऐसे हालात दोहराए जाते रहेंगे। वहीं, यदि सभी लोग मिलकर एकजुट रहेंगे, तो कोई भी उन्हें नुकसान पहुंचाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा।

क्या हुआ था होली के दिन?

गौरतलब है कि 4 मार्च को दिल्ली के उत्तम नगर में होली खेली जा रही थी। तभी पानी से भरा एक गुब्बारा एक मुस्लिम महिला को लग गया, जिसके बाद दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस घटना में तरुण नाम के एक युवक की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही एमसीडी ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के घर पर बुलडोजर भी चलाया, लेकिन बाद में दिल्ली हाईकोर्ट ने उस पर अंतरिम रोक लगा दी। फिलहाल इस घटना के बाद से उत्तम नगर में तनाव का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़ें

इच्छामृत्यु की तैयारी शुरू… हरीश राणा को AIIMS ले जाएगी डॉक्टरों की टीम, ऐसे पूरी होगी आखिरी प्रक्रिया

Published on:
12 Mar 2026 11:46 am
Also Read
View All

अगली खबर