नई दिल्ली

‘स्कूल सुधारना चाहते हैं, लेकिन BJP के गुंडे हिंसा कर रहे’, CJP का आरोप- अब्दुल के पिता की पीट-पीटकर हत्या

Bankura CJP supporter father death: बंगाल में सीजेपी समर्थक अब्दुल के पिता की हत्या के बाद से कॉकरोच जनता पार्टी के सभी उच्च नेता बेहद अक्रामक मोड में नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं अभिजीत ने इस घटना की घोर निंदा की है, तो वहीं आशुतोश रांका ने बंगाल जाकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का ऐलान कर दिया है।
2 min read
Bankura CJP supporter father death
अब्दुल के पिता की हत्या के बाद भड़की सीजेपी, फोटो सोर्स- ANI

Ashutosh Ranka CJP statement: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर शिक्षा मंत्री का इस्तीफा कराने के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी जी जान लगाकर देश के सराकरी स्कूलों की व्यवस्था ठीक कराने में लग गई है। पार्टी के अध्यक्ष अभिजीत ने इस मुहिम की शुरूआत की थी, जिसके बाद पूरे देश में 'जेन जी' के साथ-साथ 'अल्फा जेन जी' भी मैदान में उतर गए। इन सभी के बीच एक सीजेपी समर्थक के पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जिसको लेकर CJP आरोप लगा रही है कि हम स्कूल सुधारना चाहते हैं लेकिन भाजपा के गुंडे हर जगह जाकर हिंसा कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में मृतक का बेटी सीजेपी के अभियान को आगे बढ़ाने के लिए स्कूल की बदहाली का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया था, जिससे नाराज होकर कुछ दंबगों ने उसके परिवार के साथ मारपीट की, जिसमें बुजुर्ग पिता की मौत हो गई, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सीजेपी नेता आशुतोश रांका ने कहा है कि ' हम क्या गलत कर रहे थे हम तो बस देश के सभी स्कूलों की व्यस्था को ठीक करने का काम रहे हैं, लेकिन यह भाजपा के लोगों से देखा नहीं जा रहा है और अपने गुंडों को भेजकर हिंसा कराने का काम कर रही है।

अब्दुल को इंसाफ दिलाने की मांग

एक्स पर शेयर की गई वीडियो में आशुतोश रांका ने सभी सीजेपी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह अपने साथियों विजय मल्लांगी, अंकित, सुधीर और संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ कल बांकुरा जाएंगे और अब्दुल के परिवार को न्याय दिलाने की मांग करेंगे। उन्होंने बंगाल के सभी CJP कार्यकर्ताओं से इंडस थाना, बांकुरा जिले में पहुंचने के लिए कहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि वे भाजपा के गुंडों से डरने वाले नहीं हैं।

अभिजीत दीपके ने दी तीखी प्रतिक्रिया

बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक व संयोजक अभिजीत दीपके ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। अभिजीत दीपके ने घटना पर कड़ा आक्रोश जताते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति को लेकर आवाज उठाने वाले व्यक्ति की मौत बेहद गंभीर और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा और स्कूलों की सुविधाओं की मांग करने पर किसी की जान चली जाना स्वीकार्य नहीं है। दीपके ने अब्दुल हाफिज और उनके परिवार के प्रति समर्थन जताते हुए उनके पिता की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

सीजेपी और मजबूती से लड़ेगी लड़ाई

उन्होंने बताया कि सीजेपी की एक टीम पश्चिम बंगाल जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेगी और उन्हें न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाएगी। दीपके ने यह भी कहा कि धमकी या हिंसा के जरिए संगठन की आवाज को दबाया नहीं जा सकता और सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने की मांग को लेकर उनका अभियान जारी रहेगा। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि कार्यकर्ताओं पर हमले या उन्हें डराने की कोशिशों के बावजूद सीजेपी पीछे नहीं हटेगा, बल्कि और मजबूती से अपनी लड़ाई जारी रखेगा।

Updated on:
16 Aug 2026 03:38 pm
Published on:
16 Aug 2026 03:38 pm