BBC Documentary on PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात दंगों पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद जारी है। भारत में इस डॉक्यूमेंट्री को यूट्यूब और ट्विटर पर बैन कर दिया गया है। दूसरी ओर कई सोशल नेटवर्किंग साइट पर अभी भी यह डॉक्यूमेंट्री उपलब्ध है।
BBC Documentary on PM Modi: BBC की 'India: The Modi Question' डॉक्यूमेंट्री को लेकर भारत में विवाद जारी है। सरकार ने इस डॉक्यूमेंट्री को यूट्यूब और ट्विटर पर भारत में ब्लॉक कर दिया है। दूसरी ओर कई सोशल साइट्स पर अभी भी यह डॉक्यूमेंट्री उपलब्ध है। डॉक्यूमेंट्री के आधार पर विपक्ष पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर हमलावर है। दूसरी ओर कई लोगों ने इस डॉक्यूमेंट्री की सत्यता पर भी सवाल खड़े किए हैं। इस विवाद के बीच हैदराबाद यूनिवर्सिटी में बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की गई। यहां छात्रों को बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। जिसकी स्क्रीनिंग को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अधिकारियों के पास शिकायत भी दर्ज कराई है। आरोप है कि छात्रों ने परिसर में बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री देखी। वहीं, दिल्ली के जेएनयू में भी यह फिल्म दिखाई जानी थी लेकिन अंत समय में कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया।
हैदराबाद यूनिवर्सिटी में डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर जांच जारी
हैदराबाद यूनिवर्सिटी में डॉक्यूमेंट्री दिखाए जाने को लेकर अधिकारी जांच कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर बीबीसी डॉक्यूमेंट्री "इंडिया: द मोदी क्वेश्चन" की स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था। पुलिस का कहना है कि इसका संज्ञान लिया गया और मामले को लेकर जांच भी शुरू कर दी गई है।
जेएनयू में आज होनी थी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग
इधर दिल्ली की प्रतिष्ठित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रों के एक समूह द्वारा "इंडिया: द मोदी क्वेश्चन" की स्क्रीनिंग के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। जेएनयू में आज यानि की 24 जनवरी को बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग होनी थी। लेकिन शांति भंग होने की आशंका के बीच इस डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को रद्द कर दिया गया है।
एडवाइजरी जारी कर जेएनयू प्रशासन ने रद्द की स्क्रीनिंग
जेएनयू में बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के कार्यक्रम को लेकर पैंपलेट्स बांटे गए थे। छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष ने भी विवादित डॉक्यूमेंट्री का पोस्टर शेयर किया। उन्होंने इसकी स्क्रीनिंग का पोस्टर भी शेयर किया था। आइशी का यह पोस्ट वायरल होने पर जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के प्रशासन ने एक एडवाइजरी जारी कर दी है। इसके बाद यहां स्क्रीनिंग को भी रद्द कर दिया गया।
क्यों विवादों में घिरी है पीएम मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री
बीबीसी की India: The Modi Question डॉक्यूमेंट्री विवादों में घिरी है। केंद्र की शिकायतों के बाद इसे यूट्यूब और ट्विटर पर ब्लॉक भी कर दिया गया था। हालांकि, कई डार्क वेबसाइट्स पर यह अभी भी मौजूद है। बीबीसी ने इसके लेकर एक सीरीज तैयार की है। इसका पहला पार्ट शेयर किया गया था। यह डॉक्यूमेंट्री गुजरात दंगा 2002 पर आधारित है। डॉक्यूमेंट्री में यह 2002 के गुजरात दंगे के समय की सरकार पर सवार खड़े किए गए हैं। इसे लेकर यह विवादों घिरी है।
यह भी पढ़ें - PM मोदी पर बनी BBC की डॉक्यूमेंट्री पक्षपातपूर्ण, अरिंदम बागची बोले कोई वस्तुनिष्ठता नहीं