नई दिल्ली

इंडियन कहने पर भड़क जाती थीं बेटियां…गाजियाबाद में ट्रिपल सुसाइड मामले में पिता का बड़ा खुलासा

Triple suicide case: गाजियाबाद के इंदिरापुरम में तीन सगी बहनों की आत्महत्या मामले में नए खुलासे सामने आ रहे हैं। सुसाइड नोट के बाद पिता चेतन कुमार ने दावा किया है कि उनकी बेटियां कोरियाई संस्कृति से इतनी प्रभावित थीं कि वे खुद को भारतीय कहलवाना भी पसंद नहीं करती थीं।
2 min read
Big revelation by the girls' father in the triple suicide case

Triple suicide case: गाजियाबाद के इंदिरापुरम में तीन सगी बहनों की आत्महत्या के मामले में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। सुसाइड नोट मिलने के बाद अब तीनों के पिता चेतन कुमार ने हैरान करने वाला खुलासा किया। चेतन का कहना है कि तीनों बेटियां कोरियाई कल्चर से इतनी प्रभावित हो गई थीं कि उन्हें खुद को भारतीय कहलवाना भी पसंद नहीं था।

इंडिया टुडे में छपी खबर के अनुसार, तीनों लड़कियां दक्षिण कोरिया जाकर पढ़ाई करना चाहती थीं। इसी बात को लेकर वे तनाव में थीं। पिता ने बताया कि जब उन्होंने कोरिया जाने का विरोध किया और कहा कि हम भारतीय हैं, यहीं रहेंगे, तो इस बात पर बेटियां भड़क जाती थीं। तीनों इतना गुस्सा हो जाती थीं कि खाना-पीना भी छोड़ देती थीं। पिता के अनुसार, उन्होंने कई बार चेतावनी भी दीं थी कि अगर उन्हें दक्षिण कोरिया नहीं भेजा गया तो वे आत्महत्या कर लेंगी। जिस दिन घटना हुई थी उस दिन भी इसी बात को लेकर घर में बहस हुई थी। आधी रात को जब उनसे फोन छीन लिया गया तो तीनों ने खुद को एक कमरे में बंद किया और खौफनाक कदम उठा लिया।

सुसाइड नोट में खुलासा

सोसायटी की नौवीं मंजिल से कूदकर जान देने वाली बहनों के सुसाइड नोट से कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आठ पन्नों की डायरी में उन्होंने कोरियन संस्कृति और उससे जुड़े प्रेम का जिक्र करते हुए इसे अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा बताया है। नोट में माता-पिता पर उनकी पसंद, भविष्य और शादी को लेकर असहमति का आरोप लगाया गया है। पुलिस के साथ-साथ परिजन भी सुसाइड नोट पढ़कर स्तब्ध हैं।

ये था पूरा मामला

यह मामला गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके की भारत सिटी सोसायटी से जुड़ा है, जहां मंगलवार देर रात करीब दो बजे नौवीं मंजिल से कूदकर तीन सगी बहनों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मृतक बहनों की उम्र 16, 14 और 12 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि तीनों पर कोरियन संस्कृति का गहरा असर था और वे कोरियाई खेलों, गानों और फिल्मों से बेहद प्रभावित थीं। समय के साथ उनकी रुचि इतनी बढ़ गई थी कि उनकी सोच, पसंद और पहचान उसी के इर्द-गिर्द सिमटकर रह गई थी। हालात यहां तक पहुंच गए थे कि उन्होंने अपने नाम और पहनावे में भी बदलाव कर लिया था। घटना के बाद पुलिस को उनके कमरे से एक सुसाइड नोट और करीब आठ से नौ पन्नों की एक डायरी मिली है, जिसकी जांच की जा रही है।

Updated on:
05 Feb 2026 08:32 pm
Published on:
05 Feb 2026 08:31 pm
Also Read
View All
अरविंद केजरीवाल की केंद्र से बड़ी मांग, बोले- तेल कंपनियों को हुआ 77000 करोड़ का फायदा, पेट्रोल तुरंत ₹82 किया जाए

अब आर-पार की जंग: 20 जुलाई को संसद घेरेंगे सोनम वांगचुक और CJP, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े

महादेव ऐप सट्टेबाजी केस: CBI ने दाखिल कीं 6 चार्जशीट, सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ मिले नए सबूत

‘हवाई चप्पल पहनने वाली दीदी के खाते में 440 करोड़’, ED के एक्शन पर शाहनवाज हुसैन का ममता बनर्जी पर तंज

रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा फैसला, शाहजहानाबाद रिडेवलपमेंट कॉर्पोरेशन अब बना इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विकास निगम, पुरानी दिल्ली की बदलेगी तस्वीर