नई दिल्ली

रंग बहाना था… पुरानी रंजिश निभानी थी, पिछले 50 साल से चल रही दुश्मनी! उत्तम नगर हत्याकांड में बड़ा अपडेट

Uttam Nagar murder case: उत्तम नगर में होली के दिन हुए हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि पानी के गुब्बारे से शुरू हुआ विवाद दरअसल दोनों परिवारों के बीच करीब 50 साल पुरानी रंजिश से जुड़ा था, जो देखते ही देखते हिंसक घटना में बदल गया।

2 min read
Big update in the Uttam Nagar murder case on Holi in Delhi

Uttam Nagar murder case:दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुए चर्चित हत्याकांड में नया खुलासा सामने आया है। जांच में पता चला है कि यह विवाद अचानक नहीं हुआ, बल्कि दोनों परिवारों के बीच करीब 50 साल से चली आ रही पुरानी रंजिश से जुड़ा था। होली के रंग और पानी के गुब्बारे को लेकर शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते हिंसक हो गया। इस मामले में पुलिस की जांच आगे बढ़ने के साथ कई अहम जानकारी सामने आ रही हैं।

आपको बता दें कि पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि दोनों पड़ोसी परिवार करीब 50 वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे और उनके बीच पहले से ही छोटे-छोटे मुद्दों को लेकर विवाद चलता रहता था। कभी पार्किंग को लेकर तो कभी कूड़ा फेंकने को लेकर दोनों परिवारों में कहासुनी होती रहती थी। धीरे-धीरे यह तनाव बढ़ता गया और होली के दिन एक बच्ची के हाथ से गिरा पानी का गुब्बारा इस पुराने विवाद को खूनी संघर्ष में बदल गया। परिजनों के अनुसार, तरुण की जल्द ही शादी होने वाली थी और घर में खुशियों की तैयारी चल रही थी, लेकिन इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश भी की थी, लेकिन समय रहते आरोपियों को गिरफ्तार कर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया।

एक्शन में प्रशासन

4 मार्च को हुई हिंसा में युवक की मौत के बाद अब प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रही है। दरअसल, इस हत्याकांड के एक आरोपी के मकान पर दिल्ली नगर निगम का बुलडोजर चला है। वहीं, पुलिस के अनुसार इस मामले में कुल सात लोगों को पकड़ा गया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। कुशल पाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बालिग आरोपियों की पहचान उमरदीन, जमाउद्दीन, मुस्ताक, कमरुद्दीन, मुजफ्फर और ताहिर के रूप में हुई है। ये सभी हस्तसाल जेजे कॉलोनी इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

आपस में रिश्तेदार हैं आरोपी

पुलिस के मुताबिक आरोपियों में कुछ आपस में रिश्तेदार भी हैं- उमरदीन, जमाउद्दीन और कमरुद्दीन सगे भाई हैं, जबकि मुजफ्फर और उमरदीन पिता-पुत्र बताए गए हैं। इस मामले में पुलिस ने पॉक्सो और एससी/एसटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
08 Mar 2026 04:50 pm
Published on:
08 Mar 2026 04:46 pm
Also Read
View All
‘अब सिर्फ दाऊद इब्राहिम का बीजेपी में शामिल होना बाकी है,’ विपक्ष में टूट पर आप सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला

दिल्ली डॉक्टर मेड मर्डर केस: वारदात से 4 दिन पहले डॉ. गुप्ता में दिखे थे अजीब बदलाव, पड़ोसियों ने बताया- क्यों रहने लगे थे बिल्कुल अलग-थलग?

गुरुग्राम में बुजुर्ग की हत्या के बाद शव को जलाया, उंगली से अंगूठी निकालकर बेच दी; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक अधिकृत पार्किंग स्थलों की फीस होगी दोगुनी, सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान

‘एक ही बार में नानी याद आ जाती है,’ NEET परीक्षार्थियों को केजरीवाल का संदेश, बोले- तनाव छोड़ो, अपनी मेहनत पर भरोसा रखो