नई दिल्ली

Bigg Boss 16 : ‘मार मार के मोर बना दूंगी’ बोलने वाली Archana Gautam पर बन रहे मीम्स! लोग बोले – ‘बिग बॉस की कॉमेडी किंग’

'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) में अपने बिंदास बिहेवियर के लिए पहचाने जाने वाली और सबको बेबाकी से लताड़ने वाली कंटेस्टेंट अर्चना गौतम (Archana Gautam) को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब मीम्स वायरल हो रहे हैं, जिनको देखने के बाद आपकी भी हंसी छूट जाए।
2 min read
• •
Updated: 17 Oct 2022, 10:34 AM IST
 ‘मार मार के मोर बना दूंगी’ बोलने वाली Archana Gautam पर बन रहे मीम्स
‘मार मार के मोर बना दूंगी’ बोलने वाली Archana Gautam पर बन रहे मीम्स

टीवी के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) में इन दिनों काफी बवाल देखने को मिल रहा है। शो में लगातार काफी टर्न और ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़ा और बहस देखने को मिल रही है। इसी बीच शो की कंटेस्टेंट और अपने बिंदास बिहेवियर के लिए पहचाने जाने वाली अर्चना गौतम (Archana Gautam) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। शो में बाकी कंटेस्टेंट्स को बेबाकी से लताड़ने वाली अर्चना को लेकर सोशल मीडिया पर फनी-फनी मीम्स वायरल हो रहे हैं, जिनको देखने के बाद किसी की भी हंसी छूट जाए। दरअसल, शो में अर्चना अक्सर एक ही लाइन का इस्तेमाल करती हैं वो है ‘मार मार के मोर बना दूंगी’।

उनकी इसी एक लाइन को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स अब फनी मीम्स बना-बना कर वायरल कर रहे हैं। इतना ही नहीं 'शुक्रवार का वार' में खुद शो को होस्ट करने वाले सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) भी अर्चना को बता चुके हैं कि इंडिया उन्हें पसंद कर रही है। सोशल मीडिया पर अर्चना गौतम हैशटैग भी टॉप ट्रेंडिंग टैग्स की लिस्ट में देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर ऐसे बहुत से यूजर्स है, जो अर्चना को बिग बॉस का कॉमेडी किंग बता रहे हैं और साथ ही कह रहे हैं कि वो वो अकेली हीं बिग बॉस हाउस की एंटरटेनर हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'मैं ये शो सिर्फ अर्चना गौतम की वजह से देख रहा हूं। वे इस शो की एंटरटेनर हैं’। वहीं एक और यूजर ने लिखा 'अर्चना बिना फेक कंटेंट अपने दम पर दर्शकों एंटरटेन करती नजर आ रही हैं'।

यह भी पढ़ें: बेटी Nisha के लिए ऐसा सोचती हैं Sunny Leone!


इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर बहुत से यूजर्स अर्चना की तुलना 'बिग बॉस' की एक्स-कंटेस्टेंट शहनाज गिल (Shanaz Gill) से भी कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स उनको शहनाज से भी बेहतर बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा 'अर्चना अकेले अपने दम पर सबके सामने एक स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट के रूप में नजर आ रही हैं'। जैसे शहनाज की बिग बॉस में चिट चैट वाले डायलॉग क्लिप वायरल होते थे वैसे ही अब अर्चन के कंटेस्टेंट को लेकर बोले गए फनी डायलॉग वीडियो क्लिप छाए हुए हैं।

काफी सारे यूजर्स अर्चना के पक्ष में सोशल मीडिया पर उतर आए हैं और अर्चना को ट्रोल करने वालों को करारा जवाब भी दे रहे हैं। अर्चना के फैंस का ट्रोलर्स को कहना है कि ‘आप अर्चना को हेट करो या लव करो, लेकिन आप उसे इग्नोर नहीं कर सकते’। एक यूजर ने अर्चना के लिए लिखा कि ‘बिग बॉस हाउस की वन लाइनर क्वीन है अर्चना गौतम’।

यह भी पढ़ें:'यह रिश्ता क्या कहलाता है' और 'बिग बॉस' फेम Vaishali Thakkar ने की आत्महत्या

Published on:
Also Read
View All
‘वोट चोरों’ के खिलाफ शुरू हुआ नया महाभारतट, तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए शकुनि के खेल का किया जिक्र

‘मोदी-शाह भी नहीं बचेंगे’, राहुल गांधी ने चेतावनी देते हुए कहा- ‘वोट चोरी’ पर ज्ञानेश कुमार को जाना पड़ेगा जेल

विपक्ष की रैली फ्लॉप शो: संबित पात्रा बोले, रामलीला मैदान में कितनी जुटी भीड़? राहुल गांधी का टेप रिकॉर्डर अटक गया है

‘SIR के कारण बंगाल को नुकसान हुआ’, ममता बनर्जी का आरोप- ज्ञानेश कुमार ने वोटों की गिनती प्रभावित की

‘मोदी जी की जान ज्ञानेश कुमार में है’, राहुल गांधी ने हाथ में ‘तोता’ लेकर वोट चोरी के खिलाफ किया प्रदर्शन