
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव ( bihar assembly election ) में बाजी अपने पक्ष में करने के लिए सियासी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसके साथ ही राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग भी शिखर पर है। कोई दल और कोई नेता अपने प्रतिद्वंदी को नीचा दिखाने में किसी तरह की कसर नहीं छोड़ना चाहता। यही वजह है कि देश के बहू चर्चित चारा घोटाला केस ( Fodder Scam Case ) में सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल ( RJD ) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ( Lalu Yadav ) के ट्विटर हैंडल से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ( Bihar CM Nitish Kumar ) पर जोरदार निशाना साधा गया है। लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार को थका हुआ व्यक्ति बताते हुए उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के ट्विटर हैंडल से सोमवार को एक कार्टून शेयर किया गया। इस कार्टून में सीएम नीतीश कुमार के उस बयान पर कटाक्ष किया गया है, जिसमें उन्होंने कहा कि समुद्र तट नहीं होने के कारण बिहार में लोग उद्योग लगाने नहीं पहुंच रहे हैं। यही नहीं कार्टून के साथ लालू प्रसाद यादव के ही अंदाज में भोजपुरी भाषा में एक संदेश भी लिखा गया है। संदेश में लिखा गया है किबिहार में अब हिंद महासागर भेजल जाओ का? पंद्रह बरस के नाकामी के खाली गाल बजा के छिपाइबा? ए नीतीश! तू थक गईल बाड़ा अब जा आराम करा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए भोजपुरी में लिखे गए इस संदेश का हिंदी में मतलब हैं बिहार में अब क्या हिंद महासागर भेजा जाए? 15 साल की नाकामी को छिपाने के लिए बेवजह बात की जा रही है। नीतीश अब आप थक गए हैं, जाइए, आराम कीजिए।