नई दिल्ली

बिहार के 60 फीट लंबे लोहे के पुल की चोरी के ‘मास्टरमाइंड’ समेत 8 गिरफ्तार

बिहार में 60 फुट लंबे लोहे के पुल को अवैध रूप से तोड़कर चुरा ले जाने के आरोप में जल संसाधन विभाग के एक उप मंडल अधिकारी (SDO) सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस चोरी का मास्टरमाइंड सिंचाई विभाग के SDO को बताया जा रहा है। वारदात में इस्तेमाल की गई जेसीबी मशीन, पिकअप वैन और गैस कटर को भी जब्त कर लिया गया है।
2 min read
• •
Updated: 11 Apr 2022, 2:10 PM IST
बिहार के 60 फीट लंबे लोहे के पुल की चोरी के 'मास्टरमाइंड' समेत 8 गिरफ्तार
बिहार के 60 फीट लंबे लोहे के पुल की चोरी के 'मास्टरमाइंड' समेत 8 गिरफ्तार

बिहार के रोहतास जिले में चर्चा में आए 60 फीट लंबे पुल की चोरी कांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया। इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंचाई विभाग के उप मंडल अधिकारी (SDO) और एक RJD नेता समेत चोरी की घटना में शामिल 8 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वहीं घटना में इस्तेमाल किए गए जेसीबी, गैस कटर समेत 3100 नकद भी बरामद की गई है। एसपी निर्देश पर गठित SIT की टीम को इस मामले में सफलता मिली है।

बता दें, 2 दिन पहले नदी पर बने 60 फीट लंबे लोहे के पुल की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया था, जिसके बाद बिहार सरकार इस पूरे मामले में बैकफुट पर थी। मामा सामने आने के बाद सासाराम SP आशीष भारती ने SIT का गठन किया था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।


SP आशीष ने एएनआई से बातचीत के दौरान कहा कि चोरों ने SDO की मिलीफगत से पुल को चुरा लिया। इस दौरान हमने इस चोरी के वक्त इस्तेमाल हुए सभी सामान को बरामद कर लिया है। उन्होंने कहा कि रोहतास जिले में दिन के उजाले में राज्य के सिंचाई विभाग के अधिकारियों के रूप में पेश किए गए चोरों के एक गिरोह ने 60 फुट के परित्यक्त पुल को चुराकर एक आसाधारण डकैती को अंजाम दिया था। इस चोरी में चोरों ने जेसीबी, पिकअप वैन, गैस कटर और वाहनों के साथ पहुंचे और 3 दिन पूरे पुल को काट दिया और गायब हो गए।

यह भी पढ़ें: SBI SCO Recruitment 2022: भारतीय स्टेट बैंक में विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 28 अप्रैल तक कर सकते हैं अप्लाई

बता दें कि रोहतास जिले में आरा कैनाल नहर पर सन 1972 के आसपास बने लोहे के पुल को उखाड़कर इसके मलबे को ट्रक पर लादकर अपराधी दिनदहाड़े ले गए थे। लेकिन विभाग और प्रशासन को इसकी भनक नहीं लगी। ह पुल सोन नहर अवर प्रमंडल नासरीगंज के अमियावर गांव स्थित आरा मुख्य नहर पर स्थित कंक्रीट के पुल के समानांतर लगभग 25 फिट की दूरी पर स्थित था।

यह भी पढ़ें: Jharkhand: देवघर रोपवे पर फंसे पर्यटकों को बचाने में जुटी सेना, हलक में अटकी 48 की जान

Published on:
Also Read
View All