नई दिल्ली

Bihar News: तेज प्रताप भी बन सकते हैं मंत्री, बिहार में 16 अगस्त को मंत्रिमंडल विस्तार

बिहार में महागबंधन की नई सरकार बनने के बाद अब मंगलवार को कैबिनेट विस्तार होगा। कैबिनेट में तेजस्वी यादव की पार्टी RJD का दबदबा दिख सकता है। माना जा रहा है कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के भाई तेज प्रताप यादव भी मंत्रिमंडल में होंगे।

2 min read
Tej Pratap Yadav can also become a MINISTER, Cabinet expansion in Bihar on August 16

बिहार में महागठबंधन सरकार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। माना जा रहा है कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के भाई तेज प्रताप यादव भी बिहार के मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। नीतीश कुमार द्वारा भाजपा का दामन छोड़ने के बिहार में महागठबंधन की नई सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार पर सहमति बन गई है। आरजेडी और जदयू की नई सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार 16 अगस्त को होगा। नीतीश-तेजस्वी सरकार के मंत्री मंडल में किस-किस को जगह मिलेगी इसकी संभावित लिस्ट भी सामने आ गई है।

मुख्यमंत्री के रूप में आठवीं बार शपथ नीतीश कुमार शपथ ले चुके हैं और तेजस्वी यादव ने भी डिप्टी सीएम की कमान संभाल ली है। वहीं, मंगलवार सुबह 11:30 बजे नई सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार होगा। इस मंत्रिमंडल विस्तार में 31 मंत्री बनाए जा सकते हैं। इस बीच सूत्रों ने बताया है कि तेज प्रताप यादव फिर से स्वास्थ्य मंत्री बनाए जा सकते हैं। बता दें कि नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार में तेज प्रताप यादव पहले भी स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं।

बता दें, बिहार में महागठबंधन की नई सरकार में कुल सात दल शामिल हैं। जेडीयू, आरजेडी के अलावा कांग्रेस और जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) मंत्री मंडल में शामिल होगी। इनके अलावा सीपीआई-एमएल, सीपीआई और सीपीएम के नेताओं को भी मंत्री मंडल में जगह मिलेगी। कहा जा रहा है कि एक निर्दलीय विधायक को भी मंत्रिपद मिल सकता है। बात करें मंत्रिमंडल में शामिल होने वालो नामों की तो इनकी लिस्ट नीचे दी गई है।

1. बिजेंद्र यादव
2. विजय चौधरी
3. श्रवण कुमार
4. अशोक चौधरी
5.मदन साहनी
6. दामोदर राउत
7. संजय झा
8. जामा खान
9. सुमित कुमार सिंह
10. लेसी सिंह
11. उपेंद्र कुशवाहा

1. तेज प्रताप यादव
2. सुरेंद्र यादव
3. चंद्रशेखर
4. शशि भूषण सिंह
5. कार्तिक सिंह
6. कुमार सरबजीत
7. भूदेव चौधरी
8. अख्तरुल इस्लाम शाहीन
9. शाहनवाज
10. समीर महासेठ
11. अनीता देवी
12. आलोक मेहता
13. राहुल तिवारी
14. सुधाकर सिंह
15. अनिल साहनी

1. शकील अहमद
2. राजेश कुमार

कांग्रेस के कोटे से अफाक आलम और मुरारी गौतम को भी मंत्री बनाए जाने की चर्चा है।

Published on:
15 Aug 2022 11:00 pm
Also Read
View All