नई दिल्ली

कानून बनाकर नहीं किया जा सकता जनसंख्या नियंत्रण- बिहार CM नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने कहा कि महज कानून बनाकर जनसंख्या नियंत्रण नहीं किया जा सकता। इसके लिए महिलाओं को शिक्षित करना जरूरी है। राज्य में महिलाओं को शिक्षित करने से ही यह संभव हो सका।

2 min read
'कानून बनाकर नहीं किया जा सकता जनसंख्या नियंत्रण' - बिहार के सीएम नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि महज कानून बनाकर जनसंख्या नियंत्रण नहीं किया जा सकता। संसद में जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने के सवाल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हर काम कानून बना देने से नहीं होता है। इस कानून को लेकर आपत्ति जताते हुए नीतीश कुमार ने कहा की कानून बना देने से कुछ नहीं होने वाला है। यह काम कई देशों ने किया और उसका हाल देख लीजिए।

कानून बनाने की वकालत करते हुए एक तरफ जहां केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा है कि सरकार जल्द इस कानून को लेकर आएगी। वहीं, बीजेपी के सहयोगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मुद्दे पर बिल्कुल अलग राय देते नजर आए। उन्होंने कहा कि कानून बना देने से कुछ नहीं होने वाला। बल्कि जरूरी यह है कि जनसंख्या पर नियंत्रण करने के लिए लड़कियों और महिलाओं को शिक्षित किया जाए।

उन्होंने कहा राज्य में महिलाओं को शिक्षित करने से ही यह संभव हो सका, तभी प्रजनन दर में खुद-ब-खुद कमी आएगी। प्रजनन दर को शिक्षा से ही नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने कहा जनसंख्या नियंत्रण पर बिहार में लगातार काम किया। उन्होंने कहा कि बिहार में प्रजनन दर में तीन फीसदी की कमी आई है।

यह भी पढ़ें: भारत ने किया अग्नि-4 बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, 4000 किलोमीटर तक वार करने सक्षम

उन्होंन चीन का हवाला देते हुए कहा, "चीन ने भी कानून बनाया था, लेकिन इसका क्या हश्र हुआ? मैंने चीन जाकर वहां का हाल देखा है. चीन में लंबे समय तक एक से दो बच्चों का प्रावधान किया गया था। कहीं-कहीं यह तीन है। कानून बनाने से कोई फायदा नहीं होगा। हमारा मानना है कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए हमें लोगों को सहमत करना होगा, जागरूक करना होगा। बिहार गरीब राज्य है, यहां हम लोगों ने जनसंख्या दर 4.3 से घटा कर तीन कर दी है।"

यह भी पढ़ें: सीएम केजरीवाल ने मेहसाणा में निकाली तिरंगा यात्रा, कहा- 'गुजरात बदलाव मांग रहा है, बीजेपी से लोग तंग आ गए'

Updated on:
07 Jun 2022 08:29 am
Published on:
06 Jun 2022 10:37 pm
Also Read
View All