
सीएम केजरीवाल ने मेहसाणा में निकाली तिरंगा यात्रा, कहा- 'गुजरात बदलाव मांग रहा है, बीजेपी से लोग तंग आ गए'
आम आदमी पार्टी के नेता एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि गुजरात भाजपा व उसकी बहन कांग्रेस से तंग आ गया है। उन्होंने कहा कि गुजरात के लोग डरे हुए हैं और बदलाव चाहते हैं। इसकी एक ही दवाई है आम आदमी पार्टी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह जनपद मेहसाणा में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाला। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के मेहसाणा में तिरंगा यात्रा को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने राज्य की सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "गुजरात के लोग डरे हुए हैं और बदलाव चाहते हैं। जहां भी जाओ लोग कहते हैं बीजेपी वाले गुंडागर्दी करते हैं। बीजेपी के खिलाफ कुछ भी बोल दो तो मारने लगते हैं। इसकी एक ही दवाई है आम आदमी पार्टी।"
गुजरात के मेहसाणा में तिरंगा यात्रा के समापन व रोड शो में शामिल होने आए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि गुजरात की सभी 182 सीटों पर आप ने तिरंगा यात्रा निकाली, गांव व शहर के लोग अब भाजपा और उसकी बहन कांग्रेस से तंग आ गये हैं। उनका दावा है कि लोगों ने आप नेताओं को बताया कि भाजपा के खिलाफ बोलो तो पार्टी के लोग धमकाते हैं।
केजरीवाल ने कहा, "20 दिन की परिवर्तन यात्रा में हज़ारों लोगों से मैंने बात की। गुजरात बदलाव मांग रहा है। BJP से लोग तंग आ गए हैं और उसकी बहन कांग्रेस से भी।" उन्होंने आगे कहा, "BJP से लोग डरते हैं क्योंकि कुछ बोल दो तो वो मारने को आते हैं। अब बीजेपी से डरने की ज़रूरत नहीं है। बीजेपी सिर्फ़ आम आदमी पार्टी से डरती है। और बीजेपी को ठीक करने की एक ही दवाई है आम आदमी पार्टी।"
इसके साथ ही केजरीवाल ने गुजरात के नवसारी से लोकसभा सांसद सीआर पाटिल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "गुजरात के लोग जानते हैं ठग कौन है। भूपेंद्र पटेल तो नाम के मुख्यमंत्री हैं, गुजरात के असली मुख्यमंत्री सीआर पटेल हैं, सरकार वही चलाते हैं, सीआर पाटिल की हिम्मत नहीं है वो अपने मुंह से मेरा नाम ले दें। सीआर कहते हैं कि दिल्ली से एक ठग आता है लेकिन वो मेरा नाम नहीं लेते। अगर हिम्मत है तो सीआर पाटिल अपने मुंह से मेरा नाम लेकर दिखाएं।"
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, अब गवर्नर की जगह सीएम ममता बनर्जी होंगी विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि गुजरात में भाजपा पन्ना प्रमुखों को पैसा देती है, इस बार वो पैसा भाजपा से लेंगे और काम आम आदमी पार्टी का करेंगे। इस बार पन्ना प्रमुख जाग चुके हैं, आम आदमी पार्टी को वोट देंगे। अब भाजपावालों से डरने की जरूरत नहीं है, कोई भाजपा वाला आए तो उसे भगा देना। उन्होंने कहा दिल्ली में शानदार स्कूल कर दिये, अस्पताल अच्छे कर दिये, बिजली फ्री कर दी, गुजरात में भी ये चाहिए तो 'आम आदमी पार्टी' को लाओ।
यह भी पढ़ें: RBI ने सभी अफवाहों को किया खारिज, कहा- 'देश की करेंसी से नहीं बदली जाएगी महात्मा गांधी की फोटो'
Published on:
6 Jun 2022, 8:40 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.