नई दिल्ली

Bihar Weather Forecast Today: आज कई इलाकों में तूफान और वज्रपात की आशंका, कल बिहार में होगी झमाझम बारिश

Bihar Weather Forecast Today. बिहार में मानसून (bihar monsoon) के कमजोर होने से राज्य में बारिश (rain in bihar) का सिलसिला थोड़ा कमजोर जरूर पड़ा है, लेकिन खत्म नहीं हुआ है। मौसम विभाग ने आज राज्य के कई इलाकों में तूफान के साथ वज्रपात (lighting in bihar) की आशंका जाहिर की है।
2 min read
• •
Updated: 21 Sep 2021, 11:25 AM IST
Bihar Weather Forecast
Bihar Weather Forecast

नई दिल्ली। Bihar Weather Forecast Today. बिहार में मानसून (bihar monsoon) के कमजोर होने से राज्य में बारिश (rain in bihar) का सिलसिला थोड़ा कमजोर जरूर पड़ा है, लेकिन खत्म नहीं हुआ है। मौसम विभाग ने आज राज्य के कई इलाकों में तूफान के साथ वज्रपात (lighting in bihar) की आशंका जाहिर की है। वहीं बुधवार को राज्य में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

आज बिहार में तूफान और वज्रपात की आशंका

दिल्‍ली के राष्‍ट्रीय मौसम विज्ञान का कहना है कि आज बिहार के कई हिस्‍सों में तूफान के साथ वज्रपात की आशंका है। बताया गया कि आज राज्‍य के कुछ हिस्‍सों में हल्‍की बारिश (rain in bihar) हो सकती है। वहीं पश्‍च‍िम बंगाल के कोलकाता स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्‍य में बुधवार के लिए बारिश का येलो अलर्ट (alert in bihar) जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार और गुरुवार को अधिक स्‍थानों पर बारिश के आसार हैं। बारिश की तीव्रता हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की हो सकती है।

अगले दो दिन बिहार में झमाझम बारिश

मौसम विभाग के पटना केंद्र के अनुसार 24 सितंबर तक के लिए बिहार के किसी जिले के लिए कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि कुछ इलाकों में तूफान और वज्रपात की आशंका जरूर है। वहीं 22 सितंबर को राजधानी पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल जिले के कई हिस्‍सों में बारिश हो सकती है। वहीं 23 सितंबर को पश्‍च‍िम चंपारण, सि‍वान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर में बारिश के आसार अधिक हैं।

गौरतलब है कि मौसम विभाग ने बिहार से सटे झारखंड में मंगलवार और बुधवार दोनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसका असर झारखंड से सटे बिहार के जिलों में भी देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही इन दिनों उत्तर प्रदेश (rain in up) में भी अच्छी बारिश हो रही है, जिसका असर राज्य के कुछ इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। बता दें कि बिहार में यूपी से सटे इलाकों में भी मौसम सुहावना बना हुआ है।

Published on: