नई दिल्ली

बिट्टू बजरंगी के साथ हुई दुल्हन ठगी, बारात लेकर तो गए लेकिन खाली हाथ लौटे…दूसरी शादी कर रहा था नूंह हिंसा का आरोपी

Bittu Bajrangi: बिट्टू बजरंगी, जो नूंह हिंसा मामले में आरोपी और खुद को गौरक्षक बताने के लिए चर्चित रहे हैं, कथित तौर पर ठगी का शिकार हो गए। यह ठगी शादी और दुल्हन के नाम पर की गई बताई जा रही है। मामला उजागर होने के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और यह भी बताया कि वह दुल्हन की तलाश क्यों कर रहे थे।

2 min read
Feb 21, 2026

Bittu Bajrangi: आपने ठगी तो कई तरह की सुनी होगी, लेकिन क्या कभी किसी के साथ हुई दुल्हन ठगी के बारे में सुना है? यह सच है कि नूंह हिंसा मामले में आरोपी और कथित गौरक्षक बिट्टू बजरंगी के साथ ऐसी ही ठगी हुई है। दरअसल, दूसरी शादी करने का उनका सपना अब सपना ही बनकर रह गया है। हालांकि यह मामला काफी पुराना है, लेकिन एक बार फिर तब चर्चा में आया जब बजरंगी ने ठगी का मामला दर्ज करवाया। मामला सामने आने के बाद कई तरह की बातें शुरू हो गईं, जैसे कि आखिर वह इस उम्र में शादी क्यों करना चाहते थे। हालांकि, इस सवाल का जवाब भी बिट्टू ने दे दिया है।

ये भी पढ़ें

पिता ने कहा पढ़ाई करो… रात को पड़ी डांट, सुबह फंदे से लटका मिला बेटा, 12वीं के छात्र ने ऐसे खत्म की जीवनलीला

बेटी लिए करना चाहता था शादी

सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस मामले पर सफाई देते हुए बिट्टू बजरंगी ने अब कि उसे धरवाली नहीं चाहिए थी
बल्कि बेटी के लिए मां चाहिए थी। इसलिए शादी करने जा रहा था। बिट्टू बजरंगी ने कहा बच्ची के अच्छे पालन-पोषण के लिए एक मां चाहिए थी, इसलिए वो शादी करने जा रहा था। बता दें कि कथित गौरक्षक और साल 2023 में हुई नूंह हिंसा मामले के आरोपी हैं।

क्या बोला बिट्टू बजरंगी

बिट्टू बजरंगी की बारात जाने और बिना दुल्हन लौटने की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर पहुंची, वह तेजी से वायरल हो गई। कई लोगों ने उनकी उम्र में शादी करने के फैसले को लेकर उनका मजाक उड़ाया। इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बिट्टू बजरंगी ने कहा कि जो कुछ उनके साथ हुआ, वैसा किसी के साथ न हो। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग उनका मजाक बना रहे हैं, उन्हें सच्चाई जान लेनी चाहिए। उन्होंने साफ किया कि वह यह शादी अपने लिए नहीं, बल्कि अपनी बेटी के भविष्य को ध्यान में रखकर करना चाह रहे थे, न कि घरवाली के लिए।

क्या था पूरा मामला

बिट्टू बजरंगी जो नूंह हिंसा मामले का आरोपी रह चुका है, मानो ‘शादी की कोई उम्र नहीं होती’ कहावत को सच साबित करने जा रहा था। बाल-बच्चों वाले बिट्टू ने एक बार फिर शादी करने की योजना बनाई। इस पूरे काम की जिम्मेदारी उन्होंने अपने पड़ोसी बंटी को सौंपी। बंटी ने भी जिम्मेदारी निभाते हुए उनका रिश्ता अलीगढ़ में तय करवा दिया। जब बारात ले जाने का दिन आया तो बिट्टू पूरे उत्साह के साथ अलीगढ़ पहुंचा, लेकिन वहां न दुल्हन मिली और न ही उसके घरवाले नजर आए।

क्या है बिट्टू का आरोप

बिट्टू बजरंगी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि शादी तय करवाने के नाम पर उसके पड़ोसी बंटी ने उससे 30 हजार रुपये लिए थे। लेकिन जब वह बारात लेकर अलीगढ़ पहुंचा, तो वहां न दुल्हन मिली और न ही शादी करवाने वाले बिचौलिए का कोई पता चला। आखिरकार उसे अपनी बारात बिना दुल्हन के ही वापस लानी पड़ी। इस पूरे घटनाक्रम के बाद बिट्टू ने पर्वतीय कॉलोनी पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

कर्मचारी ने दोस्तों के साथ मिलकर कर दी मालिक की हत्या, मामूली सी बात पर हुई थी कहासुनी

Also Read
View All

अगली खबर