21 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्मचारी ने दोस्तों के साथ मिलकर कर दी मालिक की हत्या, मामूली सी बात पर हुई थी कहासुनी

कर्मचारी ने दोस्तों के साथ मिलकर कर दी मालिक की हत्या, मामूली सी बात पर हुई थी कहासुनी

2 min read
Google source verification
Factory owner murdered by employee in Delhi

Delhi: दिल्ली के नरेला के भोरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार रात में एक को ऐसा मामला सामने आया जिसको सुनने के बाद हर किसी की रूह कांप गई। दरअसल, शुक्रवार रात एक फैक्ट्री मालिक, रवि चौधरी (29), की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में डर का माहौल छाया हुआ है। बताया जा रहा है कि रवि की दिन में एक कर्मचारी से मामूली सी कहासुनी हो गई थी।

मृतक की पहचान 29 वर्षीय रवि चौधरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दिन में एक कर्मचारी से किसी बात को लेकर कुछ विवाद हुआ था। इसके बाद रात को जैसे ही संचालक फैक्ट्री से बाहर निकले, वैसे ही सामने कई लोगों की भीड़ ने फैक्ट्री मालिक को घेर लिया। मालिक जैसे ही खुद का बचाव करता, इसके पहले ही सभी ने मिलकर हमला कर दिया।

फैक्ट्री के बाहर की हत्या

मृतक के भाई ने बताया कि हमलावर हौलंबी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस सभी की तलाश में जुट गई है। वारदात शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे भोरगढ़ के जे-ब्लाक में फैक्ट्री के बाहर हुई। मृतक के भाई ने बताया कि हमलावर हौलंबी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस सभी की तलाश कर रही है। वारदात शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे भोरगढ़ के जे-ब्लाक में फैक्ट्री के बाहर हुई। फैक्ट्री में जूते के ऊपरी हिस्से की सिलाई का काम होता है।

रवि की मौके पर ही मौत

रवि चौधरी के बड़े भाई रणबीर चौधरी ने बताया कि शुक्रवार दिन में एक कर्मचारी से किसी बात को लेकर रवि की कहासुनी हुई थी। रात को 8:35 बजे रवि घर जाने के लिए फैक्ट्री से बाहर निकले तो उसी समय 10-12 युवकों ने उन पर चाकू और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। रवि की मौके पर ही मौत हो गई। रणबीर चौधरी ने बताया कि हमलावर हौलंबी गांव के रहने वाले हैं। जिस कर्मचारी से कहा-सुनी हुई थी, उसी ने अपने दोस्तों के साथ उनके भाई पर हमला किया है। रवि को नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।