
नई दिल्ली : दिल्ली एयरपोर्ट टी-1डी से धर्मशाला जा रही बॉलीवुड अभिनेत्री को इतनी जोर का गुस्सा आया कि उसने अपने हाथ में लिया पावर बैंक को एयरपोर्ट की दीवार जोर से फेंक मारा। दीवार से जोर से टकराने की वजह से पावर बैंक फट कर ब्लास्ट हो गया। इस वजह से एयरपोर्ट पर हंगामा मच गया। इस अफरा-तफरी में कुछ लोगों की तो समझ में ही नहीं आया कि क्या हुआ तो कुछ लोगों की मन में बम विस्फोट का ख्याल भी आया। इसके बाद पुलिस ने उस महिला को गिरफ्तार कर लिया। वह बॉलीवुड अभिनेत्री है। उसका नाम मालविका तिवारी बताया जाता है।
बैग जांच पर आया गुस्सा
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना उस वक्त की है, जब मंगलवार को दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच में लगे सुरक्षाकर्मी उनके बैग की जांच कर रहे थे। जांच के दौरान सुरक्षा कर्मियों को पावर बैंक दिखा तो उन्होंने निकालने को कहा। बस इसी बात पर उन्हें इतने जोर का गुस्सा आया कि हंगामा मचा कर रख दिया। उसर गुस्से में उन्होंने अपने बैग से फोन का पावर बैंक निकाल कर जोर से दीवार पर दे मारा। दीवार में लगने के बाद पावर बैंक फट गया और उसमें विस्फोट हो गया। इस धमाके से जोर की आवाज हुई। इसके बाद एयरपोर्ट पर बम विस्फोट के अंदेशे से अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद मामले की सूचना आईजीआई पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अभिनेत्री का नाम मालविका तिवारी
पुलिस ने जानकारी दी कि गिरफ्तार महिला का नाम मालविका तिवारी है। वह बॉलीवुड अभिनेत्री है। दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में रहती हैं। मामला मंगलवार का है। उनके रजिस्टर्ड लगेज में जांच के दौरान लेवल-4 पर पावर बैंक मिला। जांचकर्मियों ने मालविका को बुलाया और उसे दिखाने को कहा और उसके बाद इस बारे में पूछताछ कर उनसे कहा गया कि वह इसे बैग में नहीं जा सकता। इसी बात पर उन्हें गुस्सा आ गया था। हालांकि गिरफ्तार महिला को पुलिस ने बाद में जमानत पर रिहा कर दिया है।