19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Delhi / New Delhi / ‘PM मोदी को देना होगा इस्तीफा’, CJP का बड़ा दावा- घबराने की जरूरत नहीं, जल्द सत्ता से बाहर होगी BJP सरकार

‘PM मोदी को देना होगा इस्तीफा’, CJP का बड़ा दावा- घबराने की जरूरत नहीं, जल्द सत्ता से बाहर होगी BJP सरकार

Cockroach Janta Party: CJP ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दावा किया कि BJP सरकार जल्द सत्ता से बाहर होगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस्तीफा देना पड़ेगा। संगठन के नेताओं के हालिया बयानों से भी सियासी टकराव तेज होता दिख रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Imran Ansari

•

Updated: 19 Nov 2026, 5:32 PM IST

Cockroach Janta Party

CJP ने फिर केंद्र सरकार को चेताया, फोटो सोर्स- ANI

CJP on BJP: देश की सियासत में एक बार फिर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के बीच टकराव चर्चा में है। CJP के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से 19 नवंबर को किए गए एक पोस्ट में दावा किया गया कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि BJP सरकार जल्द सत्ता से बाहर हो जाएगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस्तीफा देना पड़ेगा। यह दावा ऐसे समय में आया है जब CJP लगातार चुनावी प्रक्रिया, SIR और केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर हमलावर रही है।

CJP के पोस्ट में कहा गया कि There's no need to panic, the BJP government will soon be out of power, and Prime Minister Modi will have to resign. यानी संगठन ने सीधे तौर पर मोदी सरकार के भविष्य पर सवाल उठाते हुए सत्ता परिवर्तन की भविष्यवाणी की है।

2029 को लेकर पहले भी कर चुके हैं दावा

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके इससे पहले भी प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी को लेकर इसी तरह का राजनीतिक दावा कर चुके हैं। 7 नवंबर को कोच्चि में CJP के प्रदर्शन के दौरान दीपके ने कहा था कि सरकार में बदलाव केवल चुनावी प्रक्रिया के जरिए होगा और लोगों को 2029 के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने दावा किया था कि 2029 के लोकसभा चुनाव में मोदी सत्ता से बाहर हो जाएंगे।

दीपके ने इसी प्रदर्शन में SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि सरकार लोगों के खान-पान, निजी रिश्तों और वोट देने के अधिकार तक को नियंत्रित करना चाहती है। CJP की मांग रही है कि चुनावी व्यवस्था स्वतंत्र और निष्पक्ष हो।

CJP बोली- सरकार बदलेगी, लेकिन रास्ता चुनाव का होगा

CJP ने अपने राजनीतिक अभियान में लगातार इस बात पर जोर दिया है कि सरकार में बदलाव लोकतांत्रिक और चुनावी प्रक्रिया के जरिए होना चाहिए। संगठन ने अक्टूबर में INDIA ब्लॉक की दिल्ली रैली को समर्थन दिया था, लेकिन साथ ही अपनी स्वतंत्र पहचान बनाए रखने की बात कही थी। CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने उस समय कहा था कि संगठन एक “independent organisation” और “neutral platform” है। उन्होंने कहा था कि कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ लड़ने वाले सभी संगठनों को CJP समर्थन देगी।