3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां की मौत के बाद बाप करता रहा 10 साल की बेटी से बलात्‍कार, गिरफ्तार

एक शख्स ने अपनी 10 साल की बेटी को ही बलात्‍कार का शिकार बना डाला। वह भी एक बार नहीं, बल्कि कई-कई बार।

2 min read
Google source verification
minor girl

मां की मौत के बाद बाप करता रहा 10 साल की बेटी से बलात्‍कार, गिरफ्तार

नई दिल्ली : देश की राजधानी में एक बार फिर ऐसा मामला सामने आया है, जिससे रिश्‍ते तो तार-तार हुई ही, मानवता भी शर्मसार हो गई। एक पिता ने ही अपनी हवस का शिकार अपनी नाबालिग बच्‍ची को बना डाला।

ऐसे चला पता
मामला दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके का है। एक शख्स ने अपनी 10 साल की बेटी को ही बलात्‍कार का शिकार बना डाला। वह भी एक बार नहीं, बल्कि कई-कई बार। इस जघन्‍य अपराध का पता तब चला, जब उस मासूम बच्ची ने एक दिन बात-बात में अपने साथ हो रहे अत्‍याचार का जिक्र अपनी स्‍कूल की सहपाठी से कर डाला। इसके बाद उस बच्‍ची की क्लासमेट ने इसकी जानकारी अपने स्‍कूल के शिक्षक को दी। उस शिक्षक को जब पता चला तो उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने उस पीड़िता के पिता को गिरफ्तार कर लिया।

पॉक्‍सो एक्‍ट के तहत मामला दर्ज
इस मामले की जानकारी देते हुए दक्षिण पूर्व के एडिशन डीसीपी घनश्याम बंसल ने कहा कि इस मामले को पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज कर जांच की जा रही है। बता दें कि पुलिस पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए मंगलवार को एम्स के ट्रॉमा सेंटर लेकर गई थी।

मां की हो गई मौत
पुलिस ने जानकारी दी कि उस मासूम बच्‍ची की मां की मौत कुछ समय पहले हो गई थी। उसके बाद से वह बच्‍ची अकेले पिता के साथ ही रह रही है। मां के मरने के बाद आरोपी ने कई बार अपनी बेटी के साथ बलात्‍कार किया। एक दिन बच्ची ने अपने साथ होने वाले अत्‍याचार के बारे में अपनी क्लास में पढ़ने वाली एक दूसरी लड़की बताया। उस लड़की ने इसकी जानकारी स्‍कूल के एक शिक्षक को दी और शिक्षक ने उस बच्‍ची से फोन कर पूछा कि क्‍या यह सही बात है। जब उस बच्‍ची ने कहा बताया हां यह सच्‍ची बात है, तब शिक्षक ने इस बारे में स्कूल प्रशासन से विमर्श किया। इसके बाद स्‍कूल प्रशासन ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और उसने एक टीम मासूम बच्‍ची के घर भेजी और आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

पिता ने स्‍वीकार किया अपराध
पुलिस पूछताछ में आरोपी पिता ने अपना अपराध स्‍वीकार कर लिया। अब जांच अधिकारी बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल बच्ची की काउंसलिंग चल रही है।