
दवा के असर से अस्पताल के बिस्तर पर असहाय लेटी थी महिला, डॉक्टर ने कर डाला ये 'गंदा' काम
नई दिल्ली: अस्पताल में लापरवाही, डॉक्टर, नर्स या वॉर्डब्वॉय की शर्मनाक हरकतें आम बात हो गई है। बंद कमरे के अंदर मरीज के साथ क्या—क्या किया जाता है इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। ऐसा इसलिए कहना पड़ रहा है, क्योंकि एक बार फिर एक डॉक्टर ने घिनौने काम से अपने इस पेशे को बदनाम किया है।
क्या है पूरा मामला?
मामला रशिया के समेरा शहर का है। यहां फैशन डिजाइन महिला एरिका बायकोव ब्रेस्ट सर्जरी के करवाने के लिए अस्पताल में एडमिट हुई। यहां डॉक्टर यूरी चेर्निकोव (59) ने एरिका की सर्जरी की। होश में आते ही एरिका ने कहा कि डॉक्टर यूरी ने सर्जरी रूम में उसका रेप किया है। पुलिस ने डाॅक्टर को अरेस्ट कर लिया है। मामले की जांच चल रही है। अगर महिला के आरोप साबित होते हैं उसे छह साल की जेल हो सकती है।
'मैं बेड पर थी आैर वो मेरे ऊपर'
एरिका ने बताया, ''मैं बेड पर थी और वो मेरे ऊपर था। मुझे होश था, लेकिन मैं उसे रोक नहीं पा रही थी। मेरे शरीर में जैसे लकवा मार गया था। मैं चाहकर भी उसे ऐसा करने से मना नहीं कर पा रही था। एनेस्थीसिया के डोज की वजह से मैं खुद को हेल्पलेस महसूस कर रही थी। मुझे बस उसकी धीमी-धीमी आवाज सुनाइर् दे रही थी, जिसमे वो कह रहा था कि सब सही होगा, सब ठीक हो जाएगा।''
डाॅक्टर ने स्वीकार की सेक्स करने की बात, लेकिन...
एरिका के इन आरोपों के बाद डॉक्टर यूरी चेर्निकोव ने भी उसके साथ सेक्स करने की बात स्वीकार ली। हालांकि, डॉक्टर ने कहा, ''ये आपसी सहमति से हुआ।'' पुलिस को दिए गए स्टेटमेंट में डॉक्टर यूरी ने कहा कि मरीज ने खुद उसे ऐसा करने के लिए कहा। मरीज ने कहा कि उसे अच्छा लग रहा है।
पति ने कहा था- बिना सर्जरी के ही खूबसूरत लगती हो
बता दें, एरिका शादीशुदा हैं और उनका एक पांच साल का बच्चा भी है। एरिका ने बताया कि उनके पति ब्रेस्ट सर्जरी के खिलाफ थे। उन्होंने कहा था कि मैं ऐसे ही खूबसूरत दिखती हूं। हालांकि, इन सबके बावजूद मैंने डॉक्टर पर भरोसा करके सर्जरी करवाई, जिसका परिणाम भुगत रही हूं।
Published on:
29 Aug 2018 02:42 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
