नई दिल्ली

बॉलीवुड के लिप लॉक सीन जिन्होंने इंडस्ट्री में मचा दिया था बवाल, ये देखिए Video

दीपिका पादुकोण और सिद्धांत की फिल्म गहराइयां का टीजर रिलीज हो चुका है और इसके टीजर के साथ ही इसमें दर्शाएं गए बोल्ड लिप लॉक सीन की भी चर्चा हो रही है।
2 min read
bollywood_kissing_scenes.jpg
BOLLYWOOD KISSING SCENES

बॉलीवुड में जब भी कोई लिप लॉक शूट किया गया, तो वह चर्चा का विषय बना है। फिल्म के सीन से लेकर सेलेब्स तक खबरों में आ गए हैं। ऐसा ही कुछ एकबार फिर हुआ है। इस बार फिल्म गहराइयां चर्चा में है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और सिद्धांत के एक लिप लॉक सीन को लेकर चर्चा हो रही है। दरअसल दोनों की अकमिंग फिल्म 'गहराइयां' का टीजर में रिलीज हुआ। टीजर में दीपिका और सिद्धांत का एक लिपलॉक सीन है, जिसकी चर्चा चारो ओर हो रही है। सीन को इतने बखूबी से निभाया गया है कि लोगों का यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है कि वे दोनों असल जिंदगी में कपल नहीं हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब बॉलीवुड कलाकारों के किसिंग सीन की बात इतने जोरों - शोरों से चल रही हो। इससे पहले ऐसी कई फिल्में बनीं जिनमें कपल्स के लिप लॉक सीन को लेकर हल्ला मच गया था।
1-90 के दशक की फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' किसे नहीं याद होगी। फिल्म में करिश्मा कपूर और आमिर खान के किसिंग सीन की चर्चा पूरे फिल्म इंडस्ट्री में थी। फिल्म में करिश्मा कपूर और आमिर खान का लंबा किसिंग सीन था, जिसे देख दर्शक अवाक् रह गए थें।
यह भी पढ़ेंः बिना मेकअप के अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को नहीं पहचान पाएंगे फैंस, ये देखिए
2-इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत ने फिल्म मर्डर में इतने लिप सीन दिए थे कि उस वक्त पर दर्शक दंग ही रह गए थे। बोल्डनेस के चलते आज भी उस फिल्म की चर्चा हो जाती है।
3-अभिनेता ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उनके किसिंग सीन की चर्चा भी दर्शकों के बीच खूब हुई थी। फिल्म 'जिंदगी ने मिलेगी दुबारा' में कैटरीना कैफ ने ऋतिक रोशन को 3 मिनट तक किस किया था। फिल्म का यह सीन बेहद सेंसुअस था।
यह भी पढ़ेंः बिना अनिल कपूर के ही हनीमून पर निकल गईं थी पत्नी सुनीता कपूर, रह गए थे अकेले
4-बॉलीवुड अभिनेता वहीं फिल्म '2 स्टेट्स' में आलिया भट्ट ने सेक्सी अंजाद में अभिनेता अर्जुन कपूर को अपनी ओर खींचकर उन्हें किस किया था। इस सीन के बारे में अभिनेता अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि आलिया भट्ट बहुत अच्छी किसर हैं। आलिया सबसे अच्छे तरीके से किस करती हैं।
5-फिल्म 'फितूर' में कैटरीना कैफ और आदित्य रॉय कपूर की किसिंग सीन भी सुर्खियों में रही। इस सीन में आदित्य ने कैटराना को बेहद इंटेंस्ड तरीके से किस किया था।

Published on:
24 Dec 2021 06:21 pm
Also Read
View All
दिल्ली लक्ष्मी योजना लॉन्च, महिलाओं के खाते में हर महीने आएंगे 2,500 रूपये, 9 लाख से ज्यादा ने कराया रजिस्ट्रेशन

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन? भारतीय प्राइवेट कंपनियां बनाएंगी 1,500 किमी तक स्ट्राइक रेंज की मिसाइलें

Modi Cabinet Reshuffle: मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में बीजेपी के लिए मौके कम, आधी खाली सीटों पर दूसरी पार्टियों का दावा!

सोनम वांगचुक से अलग हुए CJP के रास्ते? ‘इस्तेमाल और साइडलाइन’ की अटकलों पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

Delhi Race Club: पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली रेस क्लब की याचिका खारिज; लुटियंस दिल्ली परिसर खाली करने का आदेश बरकरार