नई दिल्ली

‘दो महीने में बता दिया CJP क्या कर सकती है’, कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता ने दी फिर सरकार दी चेतावनी

Ashutosh Ranka CJP statement: CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने टीवी चैनल पर कहा, 'दो महीने में बता दिया CJP क्या कर सकती है'। उन्होंने सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि बाकी बचे 3 सालों में ठीक से काम करे और युवाओं की बात सुने।
2 min read
Ashutosh Ranka CJP statement
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता ने दी फिर सरकार दी चेतावनी, फोटो सोर्स- ANI

Ashutosh Ranka warning to government: सीजेपी (CJP) के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान बयान देते हुए सरकार को सीधी चेतावनी दी है। उन्होंने अपनी पार्टी की ताकत का दावा करते हुए कहा है कि दो महीने में बता दिया CJP क्या कर सकती है। इतना ही नहीं उन्होंने आगे फिर से सरकार को चेताते हुए कहा है कि अभी वक्त है सरकार संभल जाए और अच्छे से काम करना शुरू कर दे।

बता दें कि न्यूज 24 पर बातचीत करने के दौरान आशुतोष रांका ने कहा कि हमारा काम था देश की व्यवस्था को ठीक करना वो हमने कर दिया है। उन्होंने कहा कि देश के युवा क्या कर सकते हैं सरकार को अच्छे से पता चल चुका है। तीन और बचे हैं ठीक ढंग से सरकार चलाइए और देश के युवाओं की बात जरूर सुनिए । उन्होंने कहा कि अगर सरकार इन तीन सालों के भीतर अच्छे काम नहीं करती है हम और बड़े-बड़े काम करने के तैयार हैं।

सरकार से लगातार सवाल कर रही सीजेपी

इतना ही नहीं नीट के मामले में सरकार से सभी मांगे मनवाने और प्रोटेस्ट खत्म होने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी एक्स पर लगाता एक्टिव है और सरकार की खामियां उजागर करने का प्रयास कर रही है। इसी क्रम में सीजेपी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर देश में बढ़ती गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी को लेकर चिंता जताई है। पोस्ट में कहा गया है कि चुनाव के दौरान बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन सरकार बनने के बाद आम जनता को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाता। संगठन ने लोगों से अपील की कि वे मतदान से पहले यह आकलन करें कि जिन प्रतिनिधियों को उन्होंने चुना था, उन्होंने अपने वादों का कितना पालन किया।

पोस्ट में आगे कहा गया है कि देश को बेहतर बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाओं, स्कूल-कॉलेज, सड़क, बिजली, पानी और पर्यावरण संरक्षण पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है। साथ ही यह भी कहा गया कि जब दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही है, तब भारत को भी इस दिशा में प्राथमिकता के साथ काम करना चाहिए। सीजेपी ने आरोप लगाया कि सरकार बनने के बाद अधिकांश नेता अपने वादे भूल जाते हैं, हालांकि जनता सब देख रही है और समय आने पर अपना जवाब देगी।

Updated on:
02 Aug 2026 02:35 pm
Published on:
02 Aug 2026 02:35 pm