नई दिल्ली

सोनम वांगचुक का अनशन जारी, सौरव दास ने कहा- ‘सरकार से बातचीत को तैयार, अब गेंद उनके पाले में’

CJP Protest Update: कॉकरेच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने सरकार से बातचीत और सोनम जी के अनशन को लेकर बड़ा बयान दिया है। जानें क्या है पूरा मामला...
2 min read
Sonam hunger strike, peaceful protest news, government talks update,
कॉकरेच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास | फोटो सोर्स- ANI

Sonam Wangchuk: पिछले 30 दिनों से शांतिपूर्ण ढंग से चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच अब बातचीत का रास्ता खुलता नजर आ रहा है। कॉकरेच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने साफ कर दिया है कि वे सरकार और प्रशासन से बातचीत के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सौरव दास ने कहा कि प्रशासन ने संवाद शुरू करने की कोशिश की है, हालांकि इसमें काफी देर हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने खुले दिल से इस पहल का स्वागत किया है।

सरकार और प्रशासन के साथ बातचीत की कोशिश

कॉकरेच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने बताया कि प्रशासन सरकार के साथ बातचीत शुरू करने की कोशिश में लगा हुआ है। वे लोग बहुत देर से आए हैं, लेकिन फिर भी हमने खुले दिल से उनका स्वागत किया है। हमने उनसे साफ कह दिया है कि हम बातचीत करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, अभी तक उनकी तरफ से कोई साफ बात सामने नहीं आई है और अब गेंद उनके पाले में
है।

सोनम वांगचुक का युवाओं के लिए संदेश

सोनम वांगचुक को लेकर सौरव दास ने कहा कि अभी तक उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है और वे अपना अनशन लगातार जारी रखे हुए हैं। उन्होंने इस देश के उन युवा प्रदर्शनकारियों को अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं, जो आखिरकार इस बेहद मुश्किल और पूरी तरह से निष्क्रिय व्यवस्था के खिलाफ जाग चुके हैं, जो व्यवस्था उनकी बात बिल्कुल भी नहीं सुनती है।

शांतिपूर्ण मार्च और 30 दिनों का प्रदर्शन

बहुत जल्द ही एक शांतिपूर्ण मार्च निकाला जाएगा। पिछले 30 दिनों से यहां शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी लगातार जुटे हुए हैं। हमने यह करके दिखाया है कि शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कैसे किया जाता है और अपनी बात को किस तरह सही ढंग से सामने रखा जाता है।

सोशल मीडिया का भ्रम टूटा, सड़कों पर उतरी जनता

उन्होंने अपने विदेशी दौरे का जिक्र करते हुए बताया कि देशभर से लोग यहां पहुंच रहे हैं। जब मैं अमेरिका में था, तब लोग मुझसे कहते थे कि कोई भी सड़कों पर नहीं उतरेगा, यह सिर्फ सोशल मीडिया तक ही सीमित रह जाएगा। आज जंतर-मंतर की ओर आने वाली चारों सड़कें पूरी तरह भरी हुई हैं। भीड़ के हौसले को देखते हुए कहा कि देशभर से लोग यहां पहुंच रहे हैं… हमें संसद जाने से कोई नहीं रोक सकता।

Updated on:
20 Jul 2026 10:31 am
Published on:
20 Jul 2026 09:58 am
Also Read
View All
Sonam Wangchuk Latest News: सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल शिफ्ट करने का आदेश, HC ने डॉक्टर्स का पैनल बनाने को कहा

एक फोन कॉल और फिर खामोशी, दिल्ली में लोधी कॉलोनी की आग ने छीन ली मां और दो मासूम बेटियों की जिंदगी

‘शायद शिक्षा मंत्री को इस्तीफा लिखना नहीं आता’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के बीच महुआ मोइत्रा का तंज

CJP Protest: हाथ में डंडा, शर्ट के खुले बटन…क्या छात्रों को पीटने के लिए गुंडे बुलाए गए थे? कॉकरोच जनता पार्टी ने पूछा सवाल

‘सही सवाल पूछने पर हुई छात्रों की पिटाई’ CJP प्रदर्शन पर राहुल गांधी का बयान, बहन प्रियंका के साथ घायलों से मिलने पहुंचे