20 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

‘हमें संसद जाने से कोई नहीं रोक सकता’, CJP प्रमुख अभिजीत दीपके का ऐलान

Sonam Wangchuk Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारी भीड़। CJP अध्यक्ष अभिजीत दीपके बोले- यह इतिहास का सबसे बड़ा मार्च है, अब हमें संसद जाने से कोई नहीं रोक सकता। पढ़ें पूरी खबर...
2 min read
Google source verification
bhijeet Dipke Speech, Delhi Protest Update, Indian Politics News

सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके। (फोटो सोर्स- IANS)

Abhijeet Deepke: दिल्ली का जंतर-मंतर इस समय छावनी और रैली का मैदान बन चुका है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने दावा किया है कि यह भारत के इतिहास का सबसे बड़ा मार्च होने जा रहा है। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए दीपके ने कहा कि देश में पिछले 10-12 सालों से लोकतंत्र को खत्म करने का काम चल रहा था, लेकिन जनता ने एक महीने तक जंतर-मंतर पर बैठकर इसे फिर से जिंदा कर दिया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश से लोग दिल्ली आ रहे हैं और अब इस भीड़ को संसद जाने से कोई नहीं रोक सकता।

इतिहास का सबसे बड़ा मार्च और लोकतंत्र की वापसी

अभिजीत दीपके ने कहा है कि ये भारत के इतिहास का सबसे बड़ा मार्च होने जा रहा है। पिछले 10-12 वर्षों से इस देश में लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। आपने एक महीने तक जंतर-मंतर पर बैठकर लोकतंत्र को फिर से जीवित किया है।

सोशल मीडिया का भ्रम टूटा, सड़कों पर उतरी जनता

उन्होंने अपने विदेशी दौरे का जिक्र करते हुए बताया कि देशभर से लोग यहां पहुंच रहे हैं। जब मैं अमेरिका में था, तब लोग मुझसे कहते थे कि कोई भी सड़कों पर नहीं उतरेगा, यह सिर्फ सोशल मीडिया तक ही सीमित रह जाएगा। आज जंतर-मंतर की ओर आने वाली चारों सड़कें पूरी तरह भरी हुई हैं। भीड़ के हौसले को देखते हुए कहा कि देशभर से लोग यहां पहुंच रहे हैं… हमें संसद जाने से कोई नहीं रोक सकता।

जंतर-मंतर पर पत्थरों से भरा ट्रक, क्या यह कोई साजिश है?

CJP के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस और प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जंतर-मंतर के पास का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें पत्थरों से लदा एक ट्रक और एक क्षतिग्रस्त वैन दिखाई दे रही है। दीपके ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही वहां पत्थरों से भरा ट्रक खड़ा करना एक बड़ी चिंता का विषय है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या पुलिस प्रशासन शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे सीजेपी कार्यकर्ताओं पर पत्थरबाजी करने की कोई साजिश रच रहा है? हालांकि, दीपके के इस दावे की अभी तक कोई स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और न ही दिल्ली पुलिस की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने आया है।