21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

Delhi Protest: जेपी नड्डा और CJP नेताओं की मुलाकात, बातचीत की पहल को लेकर दोनों के अलग-अलग दावे

Talks With Government: नई दिल्ली में सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित संसद मार्च के दौरान सीजेपी के चीफ स्पोक्सपर्सन सौरव दास और आशुतोश रांका केंद्रीय हेल्थ मिनिस्टर जेपी नड्डा से मुलाकात करने पहुंचे। के दौरान प्रवक्ताओं ने नड्डा को अपनी मांगों के लिस्ट सौंपी।
2 min read
Google source verification
Talks With Government

JP Nadda Meeting, CJP Delegation, photo- x

Talks With Government: नई दिल्ली में सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित संसद मार्च के दौरान सीजेपी के चीफ स्पोक्सपर्सन सौरव दास और आशुतोश रांका केंद्रीय हेल्थ मिनिस्टर जेपी नड्डा से मुलाकात करने पहुंचे। के दौरान प्रवक्ताओं ने नड्डा को अपनी मांगों के लिस्ट सौंपी।
मामले में जेपी नड्डा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि दूसरे पक्ष की तरफ से बातचीत का प्रस्ताव आने की बात कही वहीं दूसरी तरफ कॉकरोच जनता पार्टी के चीफ स्पोक्सपकर्सन सौरव दास ने सरकार की तरफ से बातचीत के लिए बुलाने का दावा किया है।

जेडी नड्डा को मांगों की लिस्ट सौंपी

कॉकरोच जनता पार्टी के चीफ स्पोक्सपर्सन सौरव दास और आशुतोश रांका ने केंद्रीय हेल्थ मिनिस्टर जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस बातचीत दोनों ने नड्डा को अपनी मांगों के लिस्ट सौंपी। इस मुलाकात के बाद सौरव दास ने बताया कि नड्डा से उनकी दो बार मुलाकात हुई। इसमें तीन बड़े मुद्दों पर सरकार को तुरंत कार्रवाई करने की बात रखी गई।

जेपी नड्डा ने X पर किया पोस्ट

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं से बातचीत के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने X पर एक पोस्ट में कहा कि बातचीत की यह पहल प्रदर्शनकारियों की ओर से की गई थी। सोमवार सुबह पहली बार प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकार के साथ बातचीत करने का प्रस्ताव आया और सुबह सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुलाकात हुई। उनके डेलीगेशन के साथ विस्तार से पहले मौखिक चर्चा हुई और उनके द्वारा लगभग 4 बजे मुझे लिखित याचिका दी गई। उन्होने सभी प्रदर्शनकारियों से अनुरोध किया कि वे अपने धरने को समाप्त करें और सामान्य स्थिति बहाल करने में प्रशासन की मदद करें।

सीजेपी प्रवक्ता बोले, सरकार ने बुलाया

कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि, प्रशासन ने सरकार के साथ बातचीत शुरू करने की कोशिश की। वे बहुत देर से आए हैं, लेकिन हमने खुले दिल से कहा है कि हम उनसे बात करने को तैयार हैं। पार्टी की तरफ से जेपी नड्डा को अपनी मांगों की सूची सौंपी है। अब फैसला उन्हें करना है।

सोनम वांगचुक की अभी उनकी हालत स्थिर है और वे अपनी भूख हड़ताल जारी रखे हुए हैं। उन्होंने देश के उन युवा प्रदर्शनकारियों को अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं जो आखिरकार इस बहुत मुश्किल और बेजान सिस्टम के खिलाफ जाग गए हैं, जो उनकी बात बिल्कुल नहीं सुनता। हमने दिखाया है कि शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कैसे किया जाता है और अपनी बात कैसे रखी जाती है।