नई दिल्ली

भारत में कोरोना के नए मामलों में आई कमीं, मृतकों की संख्या में हुआ इजाफा

भारत में पिछले दो दिनों से कोरोना मामलों (covid-19) में कमी देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते दिन कोरोना के 31,222 नए मामले (new covid-19 case in india) सामने आए हैं। जानकारी के मुताबिक बीते दिन की तुलना में मामलों में कमी आई है, लेकिन कोरोना से मौतों का आंकड़ा बढ़ा है।

2 min read
Sep 07, 2021
corona cases in india in last 24 hours

नई दिल्ली। भारत में पिछले दो दिनों से कोरोना मामलों (covid-19) में कमी देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते दिन कोरोना के 31,222 नए मामले (new COVID-19 case in india) सामने आए हैं। जानकारी के मुताबिक बीते दिन की तुलना में मामलों में कमी आई है, लेकिन कोरोना से मौतों का आंकड़ा बढ़ा है। बता दें कि पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 290 मरीजों की मौत हो गई। जबकि एक दिन पहले कोरोना (corona) से 219 लोगों की मौत हुई थी।

देश में कोरोना मरीजों की संख्या

इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों (corona in india) की संख्या 3,30,58,843 हो गई है। वहीं इस महामारी से अब तक 4,41,042 लोगों की जान ( covid-19 death) गई है। जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे (covid new case in 24 hours) में 42,942 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। इसको मिलाकर अभी तक 3,22,24,937 लोग ठीक भी हुए हैं।

केरल में करीब 20 हजार नए मामले

अगर राज्यों में कोरोना के हालातों की बात करें तो केरल में कोरोना महामारी चिंता बढ़ा रहा है। केरल (covid-19 in kerela) में हर रोज हैरान कर देने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं।पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस के 19,688 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं 28,561 मरीज कोरोना से ठीक हुए और 135 मौतें हुईं है। फिलहाल राज्य में पाजिटिविटी दर 16.71 फीसदी है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र (corona in maharashtra) भी केरल के बाद कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में है। राज्य के 5 जिलों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसके चलते सीएम उद्धव ठाकरे ने राजनीतिक पार्टियों से विरोध प्रदर्शन और जुलूस न निकालने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही जनता से भी कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है।

Published on:
07 Sept 2021 11:07 am
Also Read
View All
क्या पति की ‘दूसरी पत्नी’ रोक सकती है पहली पत्नी का गुजारा भत्ता? हाईकोर्ट का फैसला जरूर पढ़ें

493 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में अल-फलाह यूनिवर्सिटी चेयरमैन की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने भेजा 3 दिन की पुलिस हिरासत में

ED की रेड से पंजाब में सियासी भूचाल: BJP सांसद राघव चड्ढा बोले- ‘AAP ने जनता को लूटा, करोड़ों का फंड विदेशों में खपाया’

‘AAP vs BJP: संजीव अरोरा पर ED की रेड से गरमाई पंजाब की सियासत, संजय सिंह ने जांच एजेंसी को बताया राजनीतिक हथियार’

बेटे को सपनों के लिए विदेश भेजा, अब शव लाने को तरस रहा हरियाणा का परिवार, पिता ने लगाई मदद की गुहार