नई दिल्ली

बंगाल और असम में बढ़ने लगे कोरोना मामले, सरकार ने जारी किए ये निर्देश

बंगाल और असम में कोरोना संक्रमण के नए मामले बढ़ने लगे हैं। आंकड़ों के मुताबिक दोनों राज्यों में साप्ताहिक संक्रमण दर में वृद्धि भी दर्ज की गई है और कोरोना जांच में कमी आई है। इसके चलते सरकार ने जांच बढ़ाने के आदेश दिए हैं।
2 min read
• •
Updated: 30 Oct 2021, 11:33 PM IST
corona cases rising in bengal and assam, gov says to enhance testing
corona cases rising in bengal and assam, gov says to enhance testing

नई दिल्ली। बीते कुछ दिनों से भारत में कोरोना महामारी से राहत मिलती नजर आ रही थी, लेकिन अब फिर कई राज्यों मे कोरोना के नए मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। दरअसल, हाल ही में देश के 6 राज्यों में कोरोना के नए वेरिएंट मिले हैं। वहीं अब बंगाल और असम में कोरोना संक्रमण के नए मामले बढ़ने लगे हैं। आंकड़ों के मुताबिक दोनों राज्यों में साप्ताहिक संक्रमण दर में वृद्धि भी दर्ज की गई है और कोरोना जांच में कमी आई है।

टेस्टिंग बढ़ाने के आदेश दिए
इस संबंध में जानकारी सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने तुरंत दोनों राज्यों में जांच बढ़ाने का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही दोनों राज्यों में संक्रमण से बचाव के उपायों को सख्ती से लागू करने को कहा है। बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव आरती आहूजा ने 26 अक्टूबर को बंगाल और असम के मुख्य सचिवों को भेजे पत्र में पिछले हफ्ते (20-26 अक्टूबर) में कोरोना संक्रमण के साप्ताहिक मामलों में वृद्धि और 25 अक्टूबर से पहले चार हफ्ते में संक्रमण बढ़ने के संकेतों का उल्लेख किया है।

6 राज्यों में कोरोना का नया स्ट्रेन
बता दें कि देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बाद भारत में कम हुए कोरोना मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। हाल ही में भारत के 6 राज्‍यों महाराष्‍ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल, जम्‍मू कश्मीर और तेलंगाना शामिल हैं। नए वेरिएंट की वजह से कोविड की तीसरी लहर की आहट की आशंका भी जताई जा रही है। एम्स के निदेशक डॉ. एमसी मिश्र का कहना है कि अभी घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन आने वाले 20 दिन भारत के लिए चुनौतीपूर्ण हैं। त्योहारों के दौरान लोगों को कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए।

इसके अलावा मिजोरम में भी संक्रमण बढ़ रहा है। वहीं, पूरे देश में पिछले 24 घंटे में 14 हजार से ज्यादा नए मामले मिले हैं, 549 लोगों की मौत हुई है, जिसमें अकेले केरल से 471 मौतें शामिल हैं। अगर देश में कोरोना टीकाकरण की बात करें तो भारत में कोरोना टीकाकरण की संख्या 106 करोड़ के पार हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि आज 60 लाख कोरोना वैक्सीन लगाई गईं। अब सरकार लोगों को घर-घर जाकर कोरोना वैक्सीन लगाने की पहल शुरू कर रही है।

Published on:
Also Read
View All