नई दिल्ली

जंगल में आठ घंटे तक तंत्र क्रिया करने के बाद युवक की मौत !

Crime : कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के लिए नीचे सतनाम तांत्रिक क्रिया कर रहा था। ठंड में इसकी हालत बिगड़ गई।
2 min read
Saharanpur
प्रतीकात्मक फोटो ( स्रोत Gemini )

Crime : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की यह घटना आपको हैरान कर देगी। कड़ाके की ठंड में एक व्यक्ति खुले आसमान के तले आठ घंटे तक तंत्र क्रिया करता रहा जिससे उसकी मौत हो गई। माना जा रहा है कि युवक की मौत ठंड से हुई लेकिन परिजनों ने एक कथित तांत्रिक पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसलिए गया था रात को तांत्रिक क्रिया करने

परिजनों ने बताया कि उनका लंढौरा गुर्जर के रहने वाले 32 वर्षीय सतनाम सिंह को शादी के 12 साल बाद भी कोई संतान नहीं हुई थी। इससे वह काफी परेशान रहता था। इसी बीच उसने एक कथित तांत्रिक से सलाह ली। परिवार वालों ने बताया कि तांत्रिक ने उसे रात में खेत में जाकर तंत्र क्रिया करने की सलाह दी। कथित तांत्रिक की सलाह पर बुधवार की देर रात शराब की बोतल, बताशे,लोंग और नींबू लेकर वह खेत में चला गया और तंत्र क्रिया करने लगा। जब देर रात दो बजे तक भी सतनाम वापस नहीं लौटा तो परिवार वाले उसकी तलाश में निकले।

घरवाले पहुंचे तो ठंड से अकड़ रहा था सतनाम

कड़ाके की ठंड में सतनाम खेत में बैठा हुआ था। उसे तेज ठंड लग रही थी। परिवार वाले इसे आनन-फानन में घर लेकर पहुंचे। घर आकर सतनाम ने पानी मांगा परिवार वालों का कहना है कि पानी पीते ही उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। परिवार वालों ने सतनाम की मौत के लिए कथित तांत्रिक को जिम्मेदार बताते हुए हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने सतनाम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया ठंड से मौत होने की वजह मानी जा रही है।

मां सुनिता का रो-रोकर बुरा हाल ( Crime )

मां सुनीता ने बताया कि जब तांत्रिक ने पूरी क्रिया रात के अंधेरे में करने के लिए कहा था। इसलिए उनका बेटा रात में खेत में चला या था। रामपुर मनिहारन पुलिस घटना की सूचना पर गांव पहुंची तो परिजनों ने हंगामा कर दिया। भीम आर्मी कार्यकर्ता भी पहुंच गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी रुचि गुप्ता का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। परिजन तांत्रिक पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही हत्या के सही कारणों का पता चल पाएगा।

Updated on:
09 Jan 2026 05:11 pm
Published on:
08 Jan 2026 08:33 pm
Also Read
View All
दिल्ली लक्ष्मी योजना लॉन्च, महिलाओं के खाते में हर महीने आएंगे 2,500 रूपये, 9 लाख से ज्यादा ने कराया रजिस्ट्रेशन

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन? भारतीय प्राइवेट कंपनियां बनाएंगी 1,500 किमी तक स्ट्राइक रेंज की मिसाइलें

Modi Cabinet Reshuffle: मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में बीजेपी के लिए मौके कम, आधी खाली सीटों पर दूसरी पार्टियों का दावा!

सोनम वांगचुक से अलग हुए CJP के रास्ते? ‘इस्तेमाल और साइडलाइन’ की अटकलों पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

Delhi Race Club: पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली रेस क्लब की याचिका खारिज; लुटियंस दिल्ली परिसर खाली करने का आदेश बरकरार