नई दिल्ली

सोते वक्त काटा प्राइवेट पार्ट: अमीना खातून के घर मेहमान बने विसरजीत पर खूनी हमला, खुद अस्पताल पहुंचा पीड़ित!

Delhi Crime: विसरजीत अपनी दोस्त अमीना खातून से मिलने वजीराबाद स्थित उसके घर आया था। अमीना खातून गली नंबर 9 वजीराबाद में रहती है। रात में जब विसरजीत सो रहा था, अमीना ने उसका निजी अंग काट दिया।

2 min read
Feb 28, 2026

Delhi Crime: दिल्ली का वजीराबाद इलाका उस वक्त दहल उठा जब एक महिला ने दोस्ती और विश्वास के रिश्ते को तार-तार कर दिया। अपने घर बुलाकर, महिला ने सो रहे युवक पर अचानक किसी कसाई की तरह हमला किया और उसका प्राइवेट पार्ट अलग कर दिया। युवक दर्द से तड़पता रहा, और आरोपी महिला मौके से फरार हो गई। पुलिस अब उस खूनी दोस्त की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

जैसे ही खंजर ने अपना काम किया, वजीराबाद की गलियां युवक की चीखों से थर्रा उठीं। पकड़े जाने के डर से आरोपी महिला अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से रफूचक्कर हो गई। मंजर इतना भयावह था कि युवक तड़प रहा था, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। वह खुद ही गिरते-पड़ते हिंदू राव अस्पताल जा पहुंचा। हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने उसे तुरंत सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया, जहां वह अब भी मौत और जिंदगी के बीच जंग लड़ रहा है। उत्तर जिला DCP राजा बांठिया ने इस रूह कंपा देने वाली वारदात की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस की टीमें आरोपी की गर्दन तक पहुंचने के लिए जाल बिछा चुकी हैं।

ये भी पढ़ें

पावर पिल्स ने ले ली दूल्हे की जान! होटल के कमरे में प्रेमिका के सामने तड़प-तड़प कर तोड़ा दम…शादी की तैयारियों के बीच घर में मातम

यूपी के रामपुर का रहने वाला है विसरजीत

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के गांव मोहम्मदपुर जदीद का रहने वाला 22 साल का विसरजीत शायद ही जानता था कि दिल्ली का यह सफर उसकी जिंदगी का सबसे खौफनाक सफर बन जाएगा। 25 फरवरी को जब पुलिस अस्पताल पहुंची, तो बेड पर लहूलुहान हालत में लेटे विसरजीत ने जो बताया, उसे सुनकर पुलिस अधिकारियों के भी पसीने छूट गए। उसने कबूल किया कि वह 24 फरवरी को अमीना खातून के बुलावे पर संगम विहार इलाके में उससे मिलने आया था। जो मुलाकात वफा और मोहब्बत के वादों से शुरू हुई थी, उसका अंत एक कसाई के घर की तरह हुआ।

क्या था पूरा मामला

विसरजीत अपनी दोस्त अमीना खातून से मिलने वजीराबाद स्थित उसके घर आया था। अमीना खातून गली नंबर 9 वजीराबाद में रहती है। रात में जब विसरजीत सो रहा था, अमीना ने उसका निजी अंग काट दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह तुरंत वहां से फरार हो गई।

पुलिस जांच और आरोपी की पहचान

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुरुआती जांच में दोनों के शादीशुदा होने का पता चला है। दोनों के बीच करीब दो साल पहले दोस्ती हुई थी। अमीना खातून मूल रूप से कटिहार बिहार की रहने वाली है। पुलिस अब आरोपी महिला अमीना खातून को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।

ये भी पढ़ें

खून का बदला खून! दिल्ली में खौफनाक इंतकाम, नाबालिग को मौत के घाट उतारकर मेट्रो स्टेशन के पास जलाया शव

Also Read
View All

अगली खबर