नई दिल्ली

यूपी पुलिस के सिपाही ने 5 लाख सुपारी लेकर की रिटायर सैनिक की हत्या!

Crime : पकड़े गए आरोपी ने बताया कि योगेश अपने पूरे परिवार को परेशान कर रहा था। योगेश की पत्नी उसके सामने आकर रोती थी।

2 min read
पकड़ा गया मुख्य आरोपी

Crime : गाजियाबाद के अशोक विहार में हुए रिटायर्ड सैनिक योगेश हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस वारदात को अलीगढ़ में तैनात एक सिपाही ने अपने बहनोई के साथ मिलकर अंजाम दिया था। दोनों ने योगेश को गाजियाबाद-सहारनपुर हाइवे पर गोली मार दी थी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। अब पुलिस ने सिपाही और इसके बहनोई को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें

दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड ASI की सोनीपत में पीट-पीटकर हत्या

हत्या के पीछे की वजह जान रह जाएंगे हैरान

पकड़े गए मुख्य आरोपी अरविंद ने बताया कि वह बुलंदशहर के बाबरी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वर्ष 2008 में उसने अपने पिता के साथ मिलकर छह लोगों की हत्या की थी। इसके बाद उसके पिता को आजीवन कारावास की सजा हो गई थी। पिता को सजा हो जाने के बाद वह लोनी में आकर रहने लगा था। अरविंद ने बताया कि उसका पड़ोसी योगेश एयरफोर्स में था। रिटायरमेंट के बाद जब योगेश पर घर लौटा तो उसका व्यवहार किसी के साथ भी अच्छा नहीं था। वह अपना घर बेचना चाहता था और अपने दोनों बेटों को घर खाली करने के लिए बोल रहा था। अरविंद ने ये भी बताया कि, योगेश की पत्नी इनके घर पर आकर रोती थी और कहती थी कि योगेश ने सभी को परेशान कर रखा है।

वारदात को अंजाम देने अलीगढ़ से गाजियाबाद पहुंचा सिपाही

इतना ही नहीं अरविंद ने यह भी बताया कि वह आवारा कुत्तों को ब्रेड खिलाता था तो योगेश उन कुत्तों को भी मारता था। योगेश के इन कारनामों से परेशान होकर योगेश के दोनों बेटों से मिलकर ही उसे मारने की प्लानिंग की गई थी। दोनों बेटों ने पिता को मारने के लिए पांच लाख रुपये देने की बात कही थी। अरविंद ने बताया कि इस वारदात को अंजाम देने के लिए उसने अलीगढ़ से अपने बहनोई नवीन को भी बुलाया था। नवीन यूपी में पुलिस में तैनात है। इसके बाद दोनों ने मिलकर योगेश की हत्या कर दी थी। सहारनपुर-गाजियाबाद हाइवे पर उसे गोली मार दी थी।

दोनों आरोपी गिरफ्तार पुलिस जुटा रही सबूत

पुलिस ने अब इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सहायक पुलिस आयुक्त सिद्धार्थ ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वारदात में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। इनके खिलाफ तगड़ी चार्जशीट दाखि की जाएगी। यूपी पुलिस के सिपाही ने इस घटना को अंजाम दिया है यह बेहद अफसोसजनक है। नवीन को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके इसके लिए वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है और सभी सबूत जुटाए जा रहे हैं ताकि अदालत में जुर्मा को साबित किया जा सके।

Published on:
01 Jan 2026 08:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर