नई दिल्ली

संसद भवन के सामने 5 अमीरजादों ने नशे में मचाया उधम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश के सबसे सुरक्षित इलाके में संसद भवन के सामने पांच रईसजादों ने बवाल काटा। पुलिस ने उन्‍हें डीपी एक्‍ट के तहत किया गिरफ्तार।

2 min read
संसद भवन के सामने 5 अमीरजादों ने नशे में मचाया उधम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली : देश का सबसे सुरक्षित माना जाता है संसद भवन का इलाका। सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील होने के कारण यहां काफी तगड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था रहती है। लोग उम्‍मीद करते हैं कि यहां कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता। ठीक वहीं पर संसद भवन के सामने विजय चौक पर पांच रईसजादों ने नशे की हालत में ऐसा हंगामा खड़ा किया कि उन्‍हें संभालने में पुलिस के भी पसीने छूट गए।

20 पुलिसवालों से की बहस
मामला शनिवार की देर रात का है। रात साढ़े 12 बजे के आसपास संसद भवन के सामने विजय चौक के बीचों बीच एक फॉर्च्यूनर कार में आए पांच रईसजादों ने ऐसा बवाल काटा एक दो नहीं उन्‍हें संभानले के लिए पुलिस की छह-छह गाड़ियों को यहां आना पड़ा। इसके बाद मामला इतने पर ही नहीं थमा, अपने रौब में उन युवकों ने करीब 20 पुलिसवालों से जमकर बहस भी की।

आधे घंटे से पुलिस उन्‍हें जाने को कह रही थी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वह आधे घंटे तक इन उपद्रवियों को यहां से जाने के लिए बोल रहे थे, लेकिन वह डटे रहे और हंगामा करते रहे। कार में तेज म्यूजिक बजा कर वहीं सड़क पर नाचने लगे। इसके बाद पीसीआर कॉल कर और पुलिसकर्मियों को बुलाया गया। इसके बाद पुलिस उन्‍हें हिरासत में लिया। मेडिकल से यह पता चला कि उन लोगों ने जमकर पी रखी थी।

पुलिस को रोज करनी पड़ती है मेहनत
पुलिस ने जानकारी दी कि दिल्ली के हाई सिक्योरिटी जोन इंडिया गेट, राजपथ, विजय चौक आदि जगहों पर उन्‍हें रोज इस तरह की परेशानियों से दो-चार होना पड़ता है। रोजाना रात में उन्‍हें सायरन बजाते हुए यहां से लोगों को हटाना पड़ता है, लेकिन युवकों ने तो हद ही कर दी थी। इस वजह से सुरक्षा व्‍यवस्‍था बनाए रखने के लिए इन्‍हें डीपी एक्‍ट के तहत गिरफ्तार करना पड़ा।

ये भी पढ़ें

दिल्ली में बाढ़ का खतरा: डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने यमुना किनारे बसे लोगों को बाहर लगे टेंट में किया शिफ्ट
Published on:
29 Jul 2018 05:31 pm
Also Read
View All