नई दिल्ली

दिल्ली: 70 वर्षीय बुजुर्ग दिव्यांग महिला की कुचलकर हत्या, बदन पर नहीं था कोई कपड़ा

राजधानी दिल्ली में 70 वर्षीय एक बुजुर्ग दिव्यांग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

2 min read
Sep 07, 2018
दिल्ली: 70 वर्षीय बुजुर्ग दिव्यांग महिला की कुचलकर हत्या, बदन पर नहीं था कोई कपड़ा

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर है। सरकार और प्रशासन के तमाम दावों के बाद भी अपराध में कोई कमी नहीं आ रही है। बीते गुरुवार को राजधानी दिल्ली में 70 वर्षीय एक बुजुर्ग दिव्यांग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। जब सुबह खून से लथपथ हालत में बुजुर्ग महिला का शव एक खाली प्लॉट में देखा तो चारों और देखते ही देखते सनसनी फैल गई। फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि हमलावरों ने शव को इतनी बुरी तरह से ईंट-पत्थरों से कुचला था कि महिला पहचान में नहीं आ रही थी। आस-पड़ोस के लोगों का कहना है कि बुजुर्ग महिला ठीक से चल-फिर नहीं सकती थी। रान्हौला थाने की पुलिस ने मामल दर्ज करते हुए तहकीकात शुरू कर दी है। पुलिस को जिस अवस्था में शव मिला है उससे यह आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले उनके साथ कुछ गलत व्यवहार किया गया है।

आठ वर्षों से घर के बाहर सो रही थी महिला

आपको बता दें कि मामले की जांच कर रही पुलिस अधिकारियों ने वारदात की पुष्टि करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इधर बुजुर्ग महिला के परिजनों ने पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज दिया है जिसमें एक लड़का बिना शर्ट पहने हुए दिखाई दे रहा है। महिला का शव सैनिक एनक्लेव में एक खाली प्लॉट में पड़ा हुआ मिला था। महिला के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। साथ ही चेहरे को बुरी तरह से कुचल दिया गया था। मृतक महिला के बेटे ने पुलिस को बताया कि उसकी मां दिव्यांग है और चल-फिर नहीं सकती थी। इसलिए बीते आठ वर्ष से घर के बाहर ही सो रही थी। रात के 3 बजे के करीब पता चला की मां बिस्तर पर नहीं है। फिर परिवार के अन्य सदस्यों को जगाया और मां को सभी ढूंढने लगे। मकान के बाहर एक खाली प्लॉट के बाहर कुछ कपड़े पड़े हुए थे। जब प्लॉट के अंदर जाकर देखा तो मां का शव बिना कपड़ों के पड़ा हुआ था।

ये भी पढ़ें

पत्नी की पिटाई से परेशान होकर कर दी हत्या, फिर शव के पास बेटे के साथ घंटों तक बैठा रहा

Published on:
07 Sept 2018 04:38 pm
Also Read
View All