नई दिल्ली

दिल्ली: युवती को घर के सामने सड़क पर गिरा कर बदमाशों ने छीने मोबाइल फोन और चेन

दिल्ली के मानसरोवर पार्क इलाके से लड़की से चैन स्नेचिंग का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में युवक लड़की के गले में हाथ डाल कर चेन और मोबाइल छिन कर भाग जाता है।

2 min read
दिल्ली: युवती को घर के सामने सड़क पर गिरा कर बदमाशों ने छीने मोबाइल फोन और चेन

नई दिल्ली। दिल्ली में पुलिस की लाख कवायतों के बाद अपराध कम होने का नाम नहीं लेहर। कहीं दिन दहाड़े लड़की के साथ बदसलूकी हो जाती है तो कहीं सड़क किनारे लूट-पाट और चेन स्नैचिंग। दिल्ली पुलिस और प्रशासन इन घटनाओं को रोकने के लाथ देवे भी करती है लेकिन इन वारदतों में कोई कमी नहीं देखने को मिलती। ऐसा ही एक मामला दिल्ली के मानसरोवर पार्क से सामने आया है। बता दें कि घटना 29 जुलाई की है।

लड़की के गले में बदमाशों ने डाला हाथ

यहां एक युवती सूनसान गली में अकेली पैदल अपने घर जा रही थी। तभी रास्ते में एक युवक उससे पीछे से पैदल आता है और उसका दोस्त बाइक पर सड़क किनारे खड़ा रहता है। इस दौरान युवक लड़की के पीछे चलता रहता है और जैसे ही मौका मिलता है वह बदमाशा उसके गले में हाथ डाल देता है। इसके बाद बदमाश सड़क पर युवती को गिरा उसके गले से सोने की चेन और मोबाइल लूटकर भाग जाता है।

सीसीटीवी वीडियो से सामने आई पूरी घटना

घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे अति व्यस्त इलाके में बदमाशों ने इस घटना का अंजाम दिया। बता दें कि जिस समय यह घटना घटी उस समय रात के 8:20 बज रहे थे और लोग आ-जा रहे थे। इन सब के बावजूद बदमाशों को जरा भी डर नहीं था।

जमकर वायरल हो रहा है वीडियो

बता दें कि यह मामला तब सामने आया जब एक न्यूज एजेंसी ने इससे जुड़ा एक वीडियो ट्वीट किया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिआ पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं, वीडियो के सोशल मीडिया पर आने के बाद लोगों में काफी गुस्सा है। लोग दिल्ली पुलिस और सरकार पर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं।

ये भी पढ़ें

VIDEO: युवक ने लड़की को बीच सड़क पर गिरा कर की ये गंदी हरकत
Published on:
05 Aug 2018 06:43 pm
Also Read
View All
केजरीवाल के ‘शराब घोटाला’ केस की सुनवाई अब जस्टिस मनोज जैन के पास, पहले सुन चुके हैं लालू-वाड्रा की याचिकाएं

बेटी से गले मिल कोर्ट परिसर में फूट-फूटकर रो पड़े पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा, ED रिमांड खत्म होने के बाद 1 जून तक जेल भेजे गए

पहले किया अपहरण, फिर काट दिए दोनों अंगूठे; दिल्ली में लूट को अंजाम देने वाला 70 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 6 साल से था फरार

Heat Stroke Symptoms : तपती गर्मी बच्चों के लिए खतरनाक! 5 लक्षण दिखने पर तुरंत जाएं अस्पताल, NDMA ने दी जानकारी

‘जहां चुनाव, वहां ED-CBI की एंट्री’ दीपक सिंगला के ठिकानों पर छापेमारी और गिरफ्तारी को लेकर AAP का केंद्र पर बड़ा हमला