नई दिल्ली

होली से पहले महिलाओं को मिलेगी दोहरी सौगात, दिल्ली की रेखा सरकार तैयारियों में जुटी

Delhi BJP Government: होली 2025 से पहले दिल्ली की नवनिर्वाचित रेखा गुप्ता सरकार महिलाओं पर खुशियों की बरसात कर सकती है। इसके लिए दिल्ली सरकार योजनाओं की घोषणा की तैयारियों में जुटी है।
2 min read
Delhi BJP Government: होली से पहले महिलाओं को मिलेगी दोहरी सौगात, दिल्ली की रेखा सरकार तैयारियों में जुटी

Delhi BJP Government: दिल्ली चुनाव 2025 के दौरान भाजपा ने दिल्ली की जनता से बड़े-बड़े वादे किए। अब दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की सरकार बनने के बाद जनता को इन वादों के पूरा होने का उम्मीदें बढ़ी हैं। दूसरी ओर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कई मौकों पर चुनावी वादों को हर हाल में पूरा करने का आश्वासन भी दिया है। इसी कड़ी में भाजपा के सूत्रों का कहना है कि दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार होली 2025 से पहले दिल्ली की महिलाओं को दोहरी सौगात दे सकती है। इसमें एक सौगात तो आठ मार्च यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मिलने की संभावना है।

आठ मार्च को महिला समृद्धि योजना के शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान पीएम मोदी ने दिल्ली में भाजपा सरकार बनने पर महिलाओं को 2500 रुपये के रूप में महिला सम्मान निधि देने की घोषणा की थी। इसके अलावा भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में दिल्ली के लोगों को 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर देने का भी ऐलान किया था। अब दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की सरकार बन गई है। ऐसे में भाजपा के चुनावी वादों के पूरा होने की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। दिल्ली भाजपा के सूत्रों की मानें तो दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता आठ मार्च को महिला समृद्धि योजना के रजिस्ट्रेशन शुरू करने की घोषणा करेंगी। इसके लिए दिल्ली सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

होली पर मुफ्त मिलेगा एलपीजी सिलेंडर

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दिल्ली सरकार महिलाओं को होली 2025 से पहले एक और सौगात देने वाली है। वो भाजपा के चुनावी संकल्प पत्र में शामिल एलपीजी गैसे सिलेंडर से जुड़ी घोषणा है। दरअसल, चुनाव के दौरान भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में दिल्ली की गरीब जनता को होली और दिवाली में एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने का ऐलान किया था। इसके साथ ही पूरे साल सिर्फ 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर उपलब्‍ध कराने का वादा किया था। अब होली से पहले दिल्ली सरकार अपना यह वादा भी पूरा कर सकती है।

दिल्ली में भाजपा के लिए वरदान साबित हुई हैं ये घोषणाएं

राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो भाजपा की घोषणाएं दिल्ली चुनाव में पार्टी के लिए वरदान साबित हुई हैं। इसके के चलते भारतीय जनता पार्टी पिछले एक दशक से दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी को सत्ता से बेदखल कर पाई है। दिल्ली चुनाव 2025 में भाजपा को 70 में से 48 सीटों पर जीत मिली।

जबकि दो चुनावों में प्रचंड बहुमत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी को सिर्फ 22 सीटों से संतोष करना पड़ा। दूसरी ओर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का कहना है कि भाजपा के संकल्प पत्र में शामिल एक-एक वादे को पूरा करना दिल्ली सरकार की पहली प्राथमिकता है। भाजपा सूत्रों की मानें तो दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार होली से पहले दो महत्वपूर्ण वादे पूरे करने की घोषणा करने की तैयारी में जुटी है।

Updated on:
06 Mar 2025 05:26 pm
Published on:
06 Mar 2025 05:26 pm
Also Read
View All
E20 पेट्रोल विवाद: हरदीप सिंह पुरी के बयान पर भड़के अरविंद केजरीवाल, कहा- इतना घमंड अच्छा नहीं, लोगों की बात सुनें

बारिश के बीच जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, तिरपाल लगाने की मांग पर पुलिस-प्रदर्शनकारियों में बहस; अफसर के पैरों में गिरे अभिजीत दीपके

दिल्ली में DDA का ‘मिशन मोड’ अभियान, 57 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा सिल्ट हटाई; डीसिल्टिंग में 70% की बढ़ोतरी

दिल्ली की बदहाली पर बरसे केजरीवाल: बोले-‘हर तरफ बाढ़ और कचरे के ढेर, BJP ने 1 साल में शहर को कर दिया बर्बाद’

दिल्ली हाई कोर्ट में सलमान खान की याचिका पर सुनवाई टली, ‘काला हिरण’ फिल्म के मेकर्स के खिलाफ अब कल सुनी जाएगी दलील