दिल्ली पुलिस के सूत्रों की मानें तो अब गृह मंत्रालय को निर्णय लेना है कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी को किस श्रेणी की सुरक्षा देनी चाहिए। इस बीच दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जेड श्रेणी और रेखा सरकार में मंत्री रविंदर इंद्राज सिंह और पंकज सिंह को एक्स श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। जबकि पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा को भी जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली है। वहीं पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा और दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। इसके साथ ही सभी नए मंत्रियों को भी सुरक्षा कवर दिया गया है।