2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में कृष्णा नगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी ने एसके बग्गा की जगह उनके बेटे विकास बग्गा को उम्मीदवार बनाया था। इस चुनाव में बीजेपी ने डॉक्टर अनिल गोयल को मैदान में उतारा, जिन्होंने 75,922 वोटों के साथ जीत दर्ज की। विकास बग्गा को 56,424 वोट मिले और वे दूसरे स्थान पर रहे।